Monday, May 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 25, 2026

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड विभिन्न नवाचारों से देश में सबसे आगे है। प्रदेश में वक्फ बोर्ड के माध्यम से वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन की गई, इसके लिए भारत सरकार से स्कॉच अवार्ड मिला। यह पारदर्शी व्यवस्था पूरे देश के लिए उदाहरण बनी है। म.प्र वक्फ बोर्ड देश का श्रेष्ठ वक्फ बोर्ड है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रहीम और रसखान ने दिया समरसता का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा देश रहीम और रसखान की मेलजोल की संस्कृति में विश्वास रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की जनता कानून में भरोसा रखती है, चाहे किसी भी समुदाय की हो। इसलिए भारत पूरे विश्व में आदर्श है। कश्मीर की जनता ने पड़ोसी दरिंदों को खदेड़ा, यह भारत की आदर्श संस्क...
आईपीएल 2026 : दिल्ली की जीत के साथ लीग चरण का समापन, कोलकाता को 40 रन से हराया

आईपीएल 2026 : दिल्ली की जीत के साथ लीग चरण का समापन, कोलकाता को 40 रन से हराया

खेल
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग चरण का समापन दिल्ली कैपिटल्स की प्रभावशाली जीत के साथ हुआ। ईडन गार्डन्स में खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर टूर्नामेंट का सफर सकारात्मक अंदाज में समाप्त किया। हालांकि दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं, लेकिन मुकाबले में प्रतिस्पर्धा और रोमांच देखने को मिला। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से केएल राहुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान आकर्षक शॉट्स खेलते हुए रन गति को लगातार बनाए रखा। कप्तान अक्षर पटेल (39 रन) ने भी उपयोगी योगदान देते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े, जबकि मध्यक्रम में डेविड मिलर (28) और आशुतोष शर्मा (1...
कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत और सादगीभरे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। रेड कार्पेट पर अदिति क्रीम रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गले की तरफ पट्टियां और नीचे प्लेट्स वाली स्कर्ट थी। उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट सानम रत्नासी ने तैयार किया था। अदिति का यह अंदाज कान्स में दिखने वाली आम चमक-धमक और भारी ग्लैमर से बिल्कुल अलग नजर आया। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए अदिति ने बोल्ड डिजाइन वाले गहनों का चुनाव किया, जिसने उनकी सादगी में और निखार जोड़ दिया। इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका एक और अलग अंदाज देखने को मिला था, जहां वह चमकीले हरे रंग के स्टाइलिश गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्मों की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में साइलेंट फिल्म 'गांधी ट...
ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
3 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' 2026 में इस बार एक बेहद खास पल देखने को मिला, जब आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट डेब्यू किया। अब तक सिर्फ मां के साथ नजर आने वाली 14 वर्षीय आराध्या इस बार खुद आकर्षण का केंद्र बन गईं। लाल रंग के चमकदार गाउन में सजी आराध्या ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सभी कैमरे उनकी ओर घूम गए। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आराध्या पिछले कई वर्षों से कान्स में ऐश्वर्या के साथ दिखाई देती रही हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने रेड कार्पेट पर आधिकारिक अंदाज में पोज दिए। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें छोटी ऐश्वर्या कहकर बुला रहे हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या भी बेहद शाही अंदाज में नजर आईं और दोनों की जोड़ी ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूट ली। इससे पहले ऐश्वर्या ने ...
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज खुलेगा, समझौता जल्द

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज खुलेगा, समझौता जल्द

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया और होर्मुज जलडमरू मध्य पर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र, तुर्किये और बहरीन के नेताओं और अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने घोषणा की ईरान होर्मुज जलडमरू मध्य को खोलने पर सहमत हो गया है। होर्मुज जल्द खुलेगा। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले शांति समझौते का मध्यस्थ देश अंतिम मसौदा तैयार कर रहे हैं। यह काम पूरा होने के बाद शांति समझौते की घोषणा की जाएगी। अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी फोन पर बातचीत की। उन्हें कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र, तुर्किये और बहरीन के नेताओं के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा साझा किया। ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर कहा कि इस समझौ...

दिल्ली से करोड़ों की चोरी करने में दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, लाखों का सामान सरमद

अंतरराष्ट्रीय
काठमां। भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुई चोरी की घटना में दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हीरा, मोती, सोने-चांदी के गहने, विभिन्न कंपनियों की घड़ियां और नकदी समेत करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने खप्तड गाउँपालिका निवासी लोकेश धामी और बुढीगंगा नगरपालिका निवासी उपेन्द्र रावत को गिरफ्तार किया है। प्रदेश प्रहरी कार्यालय धनगढी और जिल्ला प्रहरी कार्यालय कैलाली की संयुक्त टीम ने लंबे समय तक जांच के बाद यह गिरफ्तारियां कीं और रविवार को सार्वजनिक किया।चोरी में शामिल साँफेबगर निवासी अर्जुन सुनार फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रदेश प्रहरी कार्यालय धनगढी के प्रमुख पुलिस नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) ओम बहादुर राना के अनुसार पकड़े गए आरोपित काम की तलाश में दिल्ली पहुंचे थे। घरेलू कामगार के रूप में काम करने के दौरान उन्ह...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित हो रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित हो रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया

मध्य प्रदेश
उज्जैन! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पुण्यधरा, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय ‘शिप्रा तीर्थ परिक्रमा-2026’ में सम्मिलित हो रहे सभी श्रद्धालुजनों का हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘विकास भी-विरासत भी’ के संकल्प के साथ यह पवित्र यात्रा लोगों की आध्यात्मिक, सामाजिक व पर्यावरणीय चेतना को और विस्तार प्रदान करेगी।...
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

मध्य प्रदेश
भोपाल !  कार्यकर्ता ने। परासिया परियोजना के वार्ड क्रमांक 12 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम चौरसिया आज सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम बन चुकी हैं। पूनम अपनी आंगनवाड़ी के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने और उनके संपूर्ण विकास के लिए अनूठे प्रयोग कर रही हैं। पूनम चौरसिया के यूट्यूब चैनल '@parasiawalipoonam' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस चैनल पर 71 हजार 600 से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं। खेल-खेल में प्रारंभिक बाल्याव्यस्था, देखभाल और शिक्षा गतिविधियों को सिखाते हुए पूनम अब तक 6 हजार 800 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुकी हैं, जिन्हें 7 करोड़ 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यूट्यूब ही नहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। स्थानीय संसाधनों से शिक्षा को बनाया मजेदार एम.कॉम (M.Com) शिक्षित पूनम साल 2020 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी देश-प्रदेशवासियों को 'गंगा दशहरा’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंगा जी सनातन संस्कृति की आत्मा, भारत की जीवन-रेखा और यहां की समृद्ध सभ्यता की शाश्वत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा मैया के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि गंगा मैया की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है।...
आकाश में 31 मई की रात दिखेगा दुर्लभ नजारा…. ‘Blue Moon’ होगा पूर्णिमा का चांद

आकाश में 31 मई की रात दिखेगा दुर्लभ नजारा…. ‘Blue Moon’ होगा पूर्णिमा का चांद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आसमान (Sky) में होने वाली खगोलीय घटनाएं (Astronomical Events) हमेशा लोगों को आकर्षित करती हैं और मई 2026 के अंत में ऐसा ही एक दुर्लभ नजारा (Rare sight) देखने को मिलने वाला है. इस महीने के दौरान दूसरी बार पूर्णिमा का चंद्रमा (Full Moon) दिखाई देगा, जिसे लोकप्रिय रूप से “ब्लू मून” (Blue Moon) कहा जाता है. यह घटना बहुत कम देखने को मिलती है, इसलिए खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह खास अवसर माना जा रहा है. मई 2026 की पहली पूर्णिमा 1 मई को दिखाई दी थी, जबकि दूसरी पूर्णिमा 31 मई को दिखाई देगी. एक ही कैलेंडर महीने में दो पूर्ण चंद्रमा दिखाई देने की वजह से इस दूसरे पूर्णिमा चंद्रमा को Blue Moon कहा जाता है. हालांकि इसके नाम से ऐसा लग सकता है कि चंद्रमा नीले रंग का दिखाई देगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता. क्या है Blue Moon?Blue Moon एक खगोलीय घटना है, जिसमें एक ही क...