कबीरा ब्रांड में खादी का विस्तार: परिधान से लेकर घरेलू साज-सज्जा तक की पूरी रेंज उपलब्ध
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने "खादी बंधन रिश्तों का" थीम के साथ कबीरा ब्रांड को परंपरा और आधुनिकता का संगम बनाया है।
परिधान से लेकर घरेलू साज-सज्जा तक की पूरी रेंज
राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि फरवरी 2015 में शुरू हुए कबीरा ब्रांड में खादी का दायरा अब केवल वस्त्रों तक सीमित नहीं है। परिधान से लेकर घरेलू साज-सज्जा तक की पूरी रेंज अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कबीरा रेंज में कॉटन साड़ियाँ, मुलबरी सिल्क साड़ियाँ, लेडीज़-जेंट्स जैकेट, कुर्ती, सूट, शॉल, कुर्ता, शर्ट्स, तौलिया, बेडशीट, तकिया कवर, दरी, ऊनी कंबल और कॉटन, मलमल, सिल्क रनिंग ड्रेस मटेरियल शामिल हैं।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है खादी
राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि खादी उन चुनिंदा बहुमुखी वस्त्रों में से है जो जैवि...



