Thursday, July 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 14, 2026

सिस्टम’ में भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ती दिखीं सोनाक्षी और ज्योतिका, ट्रेलर जारी

सिस्टम’ में भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ती दिखीं सोनाक्षी और ज्योतिका, ट्रेलर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
' 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिन्हें 'पंगा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने मिलकर किया है। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा 'नेहा राजवंश' नाम की एक हाई-प्रोफाइल और आत्मविश्वासी वकील की भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता के किरदार में आशुतोष गोवारिकर नजर आ रहे हैं। वहीं ज्योतिका 'सारिका रावत' नाम की कोर्ट स्टेनोग्राफर के किरदार में दिखाई देंगी। ट्रेलर में न्याय व्यवस्था के भीतर छिपे गहरे अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है, जो 'सिस्टम' के खिलाफ जाकर सच सामने लान...
ग्लैमर और स्टाइल से कान्स में छाईं उर्वशी रौतेला

ग्लैमर और स्टाइल से कान्स में छाईं उर्वशी रौतेला

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। खास बात यह रही कि उर्वशी ने लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित समारोह के रेड कार्पेट पर कदम रखा। अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से उन्होंने दुनियाभर के फोटोग्राफरों और फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 79वें कान्स समारोह में उर्वशी ने वियतनामी फैशन लेबल जोलीपोली की सिल्वर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। अभिनेत्री का यह लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा था। बॉडी फिटेड गाउन पर की गई बारीक कारीगरी और चमकदार डिजाइन ने उनके पूरे लुक को बेहद खास बना दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी और एक आकर्षक पर्स कैरी किया, जिसने उनके स्टाइल को और भी निखारा। उर्वशी का हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया,...
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश आज अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में तेजी से एक नई पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “विकसित भारत” की परिकल्पना को मध्यप्रदेश साकार कर रहा है। प्रदेश में अभूतपूर्व गति से सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे और आधुनिक सार्वजनिक अधोसंरचना निर्माण हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने “लोक निर्माण से लोक कल्याण” को अपना मूल मंत्र बनाकर विकास को सीधे जनता की सुविधा, आर्थिक प्रगति और सामाजिक समृद्धि से जोड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मजबूत अधोसंरचना किसी भी विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में सड़क, रेलवे, एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक नेटवर्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रदेश में सड़क संपर्क, शहरी यातायात, औद्योगिक कनेक्टिविटी और ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र म...
मध्यप्रदेश पुलिस ने 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के गुम हुए 1021 मोबाइल फोन खोज कर वास्तविक मालिकों को लौटाएं

मध्यप्रदेश पुलिस ने 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के गुम हुए 1021 मोबाइल फोन खोज कर वास्तविक मालिकों को लौटाएं

मध्य प्रदेश
मोबाइल मालिकों ने जताया पुलिस का आभार भोपाल ! मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। आधुनिक तकनीक, CEIR पोर्टल, साइबर विश्लेषण एवं स्थानीय आसूचना के प्रभावी उपयोग से विगत दो सप्‍ताह में मध्‍यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में 1021मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 26लाख रूपए से अधिक है, नागरिको को लौटाये है। मोबाइल मालिकों ने अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर मध्‍यप्रदेश पुलिस का हार्दिक आभार व्‍यक्‍त किया। प्रमुख कार्यवाही ग्वालियर जिले में ‘’तेरा तुझको अर्पण’’अभियान के तहत ग्वालियर कीसाइबर सेल टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों एवं शहरों से 571 गुम मोबाइल फोन जब्‍त किए, जिनकी अनुमानित कीम...
खैर वनोपज के अवैध व्यापार में शामिल मुख्य सरगना अनूप यादव को किया गिरफ्तार

खैर वनोपज के अवैध व्यापार में शामिल मुख्य सरगना अनूप यादव को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश
भोपाल! सामान्य वनमंडल शिवपुरी के वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा अंतर्गत शिकार, अवैध कटाई एवं अवैध परिवहन के आरोपी अनूप यादव पर 7 मई, 2025 को अपराध प्रकरण दर्ज किया गया था। फरार आरोपी की तलाश के लिये स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा दल बनाकर राज्य के बाहर हरियाणा व राजस्थान भेजा गया था। मुखबिर तंत्र विकसित कर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही में खैर के अवैध व्यापार के मुख्य सरगना अनूप यादव पुत्र सुरेश यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी झांसी खास, सीपरी बाजार, जिला झांसी (उ.प्र) को 10 मई, 2026 को मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, क्षेत्रीय इकाई शिवपुरी, वनमंडल शिवपुरी और वनमंडल ग्वालियर द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान घाटीगांव, जिला ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा खैर की अवैध कटाई कर अवैध परिवहन कर हरियाणा भेजा गया था। आरोपी अनूप यादव को 11 मई, 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस...
LPG संकट के बीच भारत को मिली बड़ी कामयाबी…. होर्मुज से न‍िकली 34 लाख स‍िलेंडर की खेप

LPG संकट के बीच भारत को मिली बड़ी कामयाबी…. होर्मुज से न‍िकली 34 लाख स‍िलेंडर की खेप

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुन‍ियाभर में चल रहे एलपीजी संकट (LPG Crisis) के बीच गैस को लेकर एक नहीं दो खुशखबरी आ रही हैं. मिडल ईस्ट (Middle East.) में जारी तनाव और जंग के बीच भारत ने अपनी एनर्जी जरूरतों को लेकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पहली खुशखबरी एलपीजी टैंकर (LPG tanker) के होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) पार करने को लेकर है. एजेंसी के अनुसार भारत आ रहे एलपीजी टैंकर 'एमवी सनशाइन' (MV Sunshine) ने इस समय सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते, होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) को सफलतापूर्वक पार कर ल‍िया है. मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार इस जहाज के जर‍िये 48,456 टन एलपीजी भारत आ रही है, ज‍िसके 18 मई तक पहुंचने की उम्‍मीद है. दूसरी खुशखबरी गैस स‍िलेंडर की कीमत को लेकर है। सूत्रों का कहना है 'एमवी सनशाइन' को ऐसे जहाजों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल क‍िया गया था, ज‍िसे मौजूदा तनाव के चलते विशेष सुरक्षा घेरे में रखा ...
कैबिनेट में विस्तार की अटकलें तेज… PM मोदी तैयार करा रहे हैं मंत्रियों के कामकाज का ब्योरा!

कैबिनेट में विस्तार की अटकलें तेज… PM मोदी तैयार करा रहे हैं मंत्रियों के कामकाज का ब्योरा!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल अगले महीने पूरे होने जा रहे हैं। इसके बाद संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार (Council of Ministers expansion) को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी एक वजह भाजपा (BJP) के नए संगठन की टीम का गठन होना भी शामिल है। कुछ नेताओं की संगठन और सरकार में अदला-बदली भी हो सकती है। इस बीच, मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी ब्योरा तैयार किया जा रहा है और उनके संसदीय क्षेत्र एवं राज्य से उनके बारे में जानकारी ली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में अभी तक कोई विस्तार नहीं हुआ है। पिछले कार्यकाल में भी सरकार बनने के लगभग दो साल बाद ही पहला विस्तार हुआ था। ऐसे में, अब विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा संगठन केंद्र सरकार में शामिल अपने मंत्रियों के काम...
कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर लिया कर्जा …, IMF ने दी 1.32 अरब डॉलर की नई किस्त को मंजूरी

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर लिया कर्जा …, IMF ने दी 1.32 अरब डॉलर की नई किस्त को मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
इस्लामाबाद। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान (Pakistan) की हालत दिन-पर-दिन खराब होती जा रही है। उसकी भीख मांगने की आदत अब भी नहीं गई है। अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund.- IMF) ने पाकिस्तान को बड़ा कर्ज दिया है। IMF बोर्ड ने मौजूदा कर्ज कार्यक्रमों के तहत करीब 1.32 अरब डॉलर की नई किस्त को मंजूरी दे दी। इसमें एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (Extended Fund Facility.- EFF) के तहत लगभग 1.1 अरब डॉलर और जलवायु संबंधी रेजिलियंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी के तहत करीब 22 करोड़ डॉलर शामिल हैं। IMF का कहना है कि पाकिस्तान ने आर्थिक सुधारों की दिशा में कुछ प्रगति दिखाई है और कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने की कोशिश की है। हालांकि यह मदद ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट, महंगाई और विदेशी मुद्रा की भारी कमी से जूझ रहा है...
IEA की चेतावनी…. वैश्विक तेल भंडार में रिकॉर्ड गिरावट, कीमतों में आ सकता है भारी उछाल

IEA की चेतावनी…. वैश्विक तेल भंडार में रिकॉर्ड गिरावट, कीमतों में आ सकता है भारी उछाल

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव और होर्मुज संकट (Hormuz Crisis.) के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency.- IEA) ने बुधवार को गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रमुख समुद्री मार्गों में एक होर्मुज के 10 सप्ताह से अधिक समय से प्रभावी रूप से अवरुद्ध रहने के कारण वैश्विक तेल भंडार में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही है। एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि 2026 तक वैश्विक तेल आपूर्ति में 39 लाख बैरल प्रतिदिन की भारी कमी आ सकती है। आईईए ने कहा कि रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के लंबे समय तक बंद रहने से विश्व के तेल भंडार 'अभूतपूर्व' और 'रिकॉर्ड' गति से समाप्त हो रहे हैं। खाड़ी क्षेत्र से कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति ठप्प होने के कारण वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ रहा है, जो भविष्य में तेल कीमतों में भारी उछाल और जेट ईंधन की कमी ...
SC की बड़ी टिप्पणी, कहा- आज्ञाकारी पत्नी बनने के लिए महिलाएं क्यों दे अपने करियर की बलि?

SC की बड़ी टिप्पणी, कहा- आज्ञाकारी पत्नी बनने के लिए महिलाएं क्यों दे अपने करियर की बलि?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान शादी के बाद महिलाओं (Women) के अधिकारों को लेकर कुछ अहम टिप्पणियां की हैं। SC ने इस बात पर जोर दिया है कि एक पढ़ी-लिखी और कामकाजी महिला (Working Woman) से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह शादी (Marriage) के बाद अपनी पहचान और करियर की बलि दे दे। उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि अगर कोई महिला अपने करियर के लिए पति से अलग रह रही है, तो उसे क्रूरता नहीं माना जा सकता। SC में एक डेंटिस्ट पत्नी और एक आर्मी ऑफिसर के बीच चल रहे विवाद पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सिर्फ महिला से त्याग माने जाने की सोच को दकियानूसी बताया। पीठ ने कहा, “यह उम्मीद करना कि महिला हमेशा अपने करियर का त्याग करे और एक 'आज्ञाकारी पत्नी' की पारंपरिक छवि में सिमट कर रहे, यह एक पुरानी और दकियानूसी...