Sunday, May 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 24, 2026

नए आयकर एक्ट में पैन कार्ड से जुड़े कई नियम बदले…. जानिए क्या हुआ बदलाव?

नए आयकर एक्ट में पैन कार्ड से जुड़े कई नियम बदले…. जानिए क्या हुआ बदलाव?

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा लागू किए गए नए आयकर अधिनियम 2025 (New Income Tax Act 2025) और आयकर नियम 2026 (Income Tax Rules 2026) में पैन (PAN) कार्ड से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। इसके तहत कई तरह की लेनदेन में पैन नंबर देने की अनिवार्यता को या तो समाप्त कर दिया गया है या उसकी सीमा बढ़ा दी गई है। उदाहरण के लिए पहले एक ही दिन में ₹50,000 से ज्यादा की नकद जमा पर PAN देना पड़ता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, पुराने फॉर्म 60 में भी बदलाव हुआ है और अब नया फॉर्म 97 लागू किया गया है। आइए डिटेल जान लेते हैं। क्या कहते हैं एक्सपर्ट?खैतान एंड कंपनी की पार्टनर, शैली गुप्ता ने ET Wealth ऑनलाइन को बताया कि नए नियमों में कुछ नए लेनदेन भी शामिल किए गए हैं जिनकी जानकारी अब आयकर विभाग को दी जाएगी। इसके तहत स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को स्टांप पेपर खरीद ...
PM मोदी की अपील का असर…. सेबी ने अपने कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम

PM मोदी की अपील का असर…. सेबी ने अपने कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Stock Market) को रेग्युलेट करने वाली संस्था सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) (Securities and Exchange Board of India (SEBI), ने अपने कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) दे दिया है। इसके साथ ही सेबी ने अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से कॉन्क्लेव को टाल देने के लिए भी कहा है। इसके अलावा, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। सेबी ने ये कदम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील के बाद उठाया है। बता दें कि बीते दिनों पीएम मोदी ने ईंधन बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के कम खर्च को लेकर देश के लोगों से अपील की थी। इसके तहत उन्होंने ईंधन की बचत के लिए कंपनियों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेड ‘A’ से ‘C’ तक के अधिकारियों को रोटेशन के आधार पर हफ्ते में एक बार घर से काम करने की अनुमति होगी। ग...
ईरान की दो टूक….. उसके पास ही रहेगा होर्मुज का नियंत्रण….समझौता के ट्रंप के दावे को किया खारिज

ईरान की दो टूक….. उसके पास ही रहेगा होर्मुज का नियंत्रण….समझौता के ट्रंप के दावे को किया खारिज

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है। हालांकि ईरान ने साफ किया है कि फिलहाल परमाणु कार्यक्रम पर कोई बातचीत नहीं हुई है। होर्मुज (Hormuz) पर भी ईरान के ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज पर ईरान का ही नेतृत्व रहेगा। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान संवर्धित यूरेनियम छोड़ने पर सहमत हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने किसी भी शुरुआती समझौते के लिए ईरान से यूरेनियम कार्यक्रम पर प्रतिबद्धता की मांग की थी। हालांकि समझौते के सटीक विवरण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का बड़ा ह...
टि्वशा शर्मा मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सोमवार की CJI की बैंच करेंगी अगुवाई

टि्वशा शर्मा मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सोमवार की CJI की बैंच करेंगी अगुवाई

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भोपाल में ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की संदिग्ध मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. दरअसल, सर्वोच्च अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया है. सोमवार को सीजेआई (CJI) की अगुवाई में बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। सर्वोच्च अदालत की मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी। गौर करने वाली बात यह कि सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को 'एक युवती की ससुराल में अप्राकृतिक मौत के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियां' शीर्षक के तहत लिस्ट किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट सोमवार को ट्विशा शर्मा की भोपाल में उनके ससुराल में हुई अस्वाभाविक मौत से ...
वैश्विक संकट के बीच दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

वैश्विक संकट के बीच दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों (Global Crude Oil Prices) में तेज उछाल के बीच दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices ) में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि भारत (India) में ईंधन की कीमतों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 76 दिनों बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की है। भारत में पेट्रोल की कीमत में करीब 4.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 4.82 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। सरकार का दावा है कि वैश्विक संकट और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद भारत में आम लोगों पर कम बोझ डाला गया है। दुनिया के मुकाबले भारत में कितनी कम बढ़ी कीमतें?तेल वितणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 फीसदी की वृद्धि की है। वहीं कई देशों में यह ...