शिवराज सिंह रविवार को भैंरुदा में करेंगे पीएमजीएसवाई चार और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ
सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार, 10 मई को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (पीएमजीएसवाई-IV) और पीएमजनमन योजना का शुभारंभ का करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने शनिवार को बताया कि सीहोर जिले के भैरूंदा में 10 मई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे...









