भोपाल। आकृति शर्मा ने रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने डॉ. प्रीति माहेश्वरी के मार्गदर्शन में “Developing a Novel Load Balancing Approach for Mitigating Resource Contention in Multi Cloud Environments” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
आकृति शर्मा, विजयेंद्र कटारे की सुपुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुसंधान के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
