ओलंपिक पदक विजेताओं को अब आठ करोड़ रुपये, रवींद्र सरोवर स्टेडियम में बनेगा अंतरराष्ट्रीय ट्रैक
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही खेल क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब भारी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
राज्य के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आठ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले यह राशि 25 लाख रुपये थी। वहीं रजत पदक विजेताओं को छह करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि केवल ओलंपिक ही नहीं, बल्कि एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप के विजेताओं के लिए भी पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया को ...









