Wednesday, May 20खबर जो असर करे |
Shadow

सैफ अली खान ने प्रोडक्शन कंपनी बंद होने पर तोड़ी चुप्पी

सैफ अली खान - फोटो सोर्स इंस्टाग्राम

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसी बीच सैफ ने अपनी बंद हो चुकी प्रोडक्शन कंपनी ‘इल्लुमिनाटी फिल्म्स’ को लेकर खुलकर बात की है। साल 2009 में शुरू हुई इस कंपनी ने ‘लव आज कल’, ‘कॉकटेल’ और ‘एजेंट विनोद’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि फिल्म निर्माण बेहद कठिन और थका देने वाला काम है। उन्होंने कहा, यह बहुत मुश्किल और कई बार बिना तारीफ वाला काम होता है, लेकिन बेहद रचनात्मक भी है। किसी विचार को साकार करना और ध्वनि व दृश्य जैसी चीजों पर काम करना मुझे पसंद था। हालांकि, पूरी प्रक्रिया काफी परेशानी भरी और थकाने वाली हो गई थी। सैफ ने माना कि प्रोडक्शन का अनुभव उनके लिए सीखने वाला जरूर रहा, लेकिन लगातार इसकी जिम्मेदारियां निभाना आसान नहीं था।

सैफ अली खान ने इस दौरान निर्माता दिनेश विजान के साथ अपने जुड़ाव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ लोग और परिस्थितियां बदलती रहती हैं। सैफ ने दिनेश विजान की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन निर्माता बताया और कहा कि उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। गौरतलब है कि सैफ अली खान जल्द फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *