Tuesday, May 26खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 26, 2026

यूनिटी कप के लिए 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम

यूनिटी कप के लिए 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम

खेल
नई दिल्ली। भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम यूनिटी कप 2026 में भाग लेने के लिए 17 खिलाड़ियों के साथ 24 मई को लंदन पहुंच गई। रविवार तड़के बेंगलुरु से रवाना हुई भारतीय टीम 2002 के बाद पहली बार ब्रिटिश धरती पर कोई मुकाबला खेलने गई है। मुख्य कोच खालिद जमील की टीम ने 22 मई को बेंगलुरु में अभ्यास शिविर शुरू किया था, जो इंडियन सुपर लीग 2025-26 के समापन के एक दिन बाद लगाया गया था। हालांकि, 23 मई को मोहम्मडन बागान सुपर जायंट ने अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शिविर से वापस बुला लिया। इसके बाद भारत बाकी 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन रवाना हुआ। गोलकीपर ऋतिक तिवारी अलग से यात्रा कर रहे हैं और आज टीम से जुड़ेंगे। फीफा रैंकिंग में 136वें स्थान पर मौजूद भारत का सामना 27 मई की मध्यरात्रि (भारतीय समयानुसार 28 मई) को दूसरे सेमीफाइनल में जमैका (71वीं रैंकिंग) से होगा। पहले सेमीफाइनल में 26वीं रैंकिंग वाली नाइजी...
राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का रक्षा खड़से ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का रक्षा खड़से ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खेल
इम्फाल। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने सोमवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों से संवाद कर खेलों के विकास और बेहतर सुविधाओं को लेकर चर्चा की। दौरे के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सत्र में भी हिस्सा लिया और फिटनेस गतिविधियों को करीब से देखा। वार्म-अप ड्रिल, सहनशक्ति अभ्यास, स्ट्रेचिंग और खेल-विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों के अनुशासन और मेहनत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा सकते हैं। करीब 325 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे राष्ट्रीय खेल ...
चचाई पॉवर प्लांट का महा-रिकॉर्ड, लगातार 600 दिनों से चल रही है अमरकंटक की यह यूनिट

चचाई पॉवर प्लांट का महा-रिकॉर्ड, लगातार 600 दिनों से चल रही है अमरकंटक की यह यूनिट

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। अमरकंटक थर्मल पॉवर स्टेशन चचाई की 210 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट ने लगातार 600 दिनों तक बिना किसी बाधा के निरंतर बिजली उत्पादन करने का एक अभूतपूर्व महा-रिकॉर्ड स्थापित किया है। कंपनी के इतिहास में आज तक किसी भी जनरेटिंग यूनिट ने इतने लंबे समय तक बिना बंद हुए उत्पादन नहीं किया है। प्लांट की यह ऐतिहासिक यात्रा 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी, जो आज भी सफलतापूर्वक निरंतर जारी है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्लांट के नेतृत्व और पूरी तकनीकी टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि अमरकंटक थर्मल पॉवर स्टेशन भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस भावना को बनाए रखेगा और राज्य की प्रगति के लिए सफलता के कई नए कीर्तिमान गढ़ेगा। प्रदर्शन के बेमिसाल आंकड़े इस असाधारण ...
नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन

नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन

आर्थिक, मध्य प्रदेश
मालाखेड़ी, पचमढ़ी, मढ़ई के रेशम केंद्रों से हजारों किसानों को हो रहा लाभ भोपाल! प्रदेश में रेशम उद्योग को नई पहचान मिल रही है। नर्मदापुरम जिले ने रेशम उत्पादन में प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले में मलबरी, टसर, ईरी और मूंगा, चारों प्रकार का रेशम उत्पादित हो रहा है। नर्मदापुरम प्रदेश का पहला जिला है जहां चारों प्रकार के रेशम का उत्पादन होता है। जिले के रेशमी वस्त्र अब फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बिक रहे हैं।मालाखेड़ी बना रेशम उत्पादन का मुख्य केंद्र जिले का मुख्य रेशम केंद्र मालाखेड़ी सिल्क कैंपस में संचालित है। यहाँ "फार्म से फेब्रिक" तक पूरी प्रक्रिया होती है। वर्ष 2025 में मालाखेड़ी केंद्र में 742 किलोग्राम मलवरी रेशम धागा उत्पादन हुआ। 32 महिलाओं को 5.78 लाख रुपये की मजदूरी दी गई, जबकि 415 किलोग्राम धागे की ट्विस्टिंग में 10 महिलाओं को 2.50 ...
खजुराहो में आयोजित 25वें काउंट डाउन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री जाधव होंगे मुख्य अतिथि

खजुराहो में आयोजित 25वें काउंट डाउन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री जाधव होंगे मुख्य अतिथि

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव, 27 मई को विश्वप्रसिद्ध खजुराहो स्मारक समूह में आयोजित होने वाले 25वें “काउंट डाउन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2026) के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय जन-जागरूकता एवं प्रसार अभियान का महत्वपूर्ण चरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। वर्ष 2015 में प्रथ...
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कैलाश चन्द्र पन्त और डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री से सम्मानित होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कैलाश चन्द्र पन्त और डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री से सम्मानित होने पर दी बधाई

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री कैलाश चन्द्र पन्त (शिक्षा और साहित्य) और डॉ. नारायण व्यास (पुरातत्व विज्ञान) को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों पद्म श्री अवार्डी भोपाल में निवास करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश की महान विभूतियों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, रचनात्मक लेखन और शोध कार्य के लिए दी गई दीर्घकालीन सेवाओं से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। श्री पन्त और श्री व्यास दोनों विभूतियों का योगदान समाज और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में अन्य प्रदेशों की विभूतियों के साथ मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री कैलाश चन्द्र पन्त को शिक्षा और साहित्य तथा डॉ. नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित ह...
बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड के 3 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में रविवार को हल्का उछाल देखने को मिला। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पहले से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन इसके कारोबार में अब खास बढ़त नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और सूर्या की 'करुप्पू' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। तीसरे दिन 'चांद मेरा दिल' ने दिखाई रफ्तार सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 3.75 करोड़ रुपये पहुंची। वहीं रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है। करण जौहर क...
धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी हुई भावुक

धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी हुई भावुक

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
राष्ट्रपति भवन में 25 मई सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं और उनके चेहरे पर दिवंगत अभिनेता को याद करने की भावनाएं साफ दिखाई दीं। पद्म पुरस्कार की घोषणा जनवरी 2026 में की गई थी। इस सम्मान को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अहाना इस मौके पर उनके साथ मौजूद थीं, जबकि ईशा आना चाहती थीं लेकिन किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सनी देओल, बॉबी देओल सहित पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश हैं और यह पल सभी के लिए यादगार बन ग...
ट्रंप ने फिर दी धमकी…. बोले- डील नहीं हुई तो पूरी ताकत के साथ युद्ध के मैदान में होगा अमेरिका

ट्रंप ने फिर दी धमकी…. बोले- डील नहीं हुई तो पूरी ताकत के साथ युद्ध के मैदान में होगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने ईरान (Iran) के साथ जारी शांति वार्ता (Peace talks) के बीच डील को लेकर बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान (Iran) के साथ या तो बड़ी और बेहतर परिणामों वाली डील होगी या फिर कोई भी डील नहीं होगी। इतना ही नहीं ट्रंप ने डील न होने की स्थिति में फिर से युद्ध शुरू करने की भी धमकी दी। उन्होंने कहा कि अब अगर डील नहीं होती है, तो अमेरिका पूरी ताकत के साथ युद्ध के मैदान में होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने अरब देशों से अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने की अपील की, जिसमें कुछ देश पहले से शामिल हैं। बता दें, ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच हो रही शांति वार्ता लगातार लंबी खिंचती जा रही है। ईरान और अमेरिका दोनों ही तरफ से अच्छे संकेत दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ ह...
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का असर…. अब दवाओं से लेकर खाने-पीने तक, हर चीज होगी महंगी!

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का असर…. अब दवाओं से लेकर खाने-पीने तक, हर चीज होगी महंगी!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में दनादन बढ़ोतरी (Hike) हो रही है. महज 10 दिन में ही तेल कंपनियों (Oil Companies) ने चार बार इनमें बढ़ोतरी की है और इस दौरान फ्यूल प्राइस 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुका है. लगातार पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) महंगा होने से देश में महंगाई का बड़ा खतरा खड़ा हो रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसका असर जल्द ही उन जगहों पर दिखना शुरू हो सकता है, जहां देश के आम लोगों को सबसे ज्यादा तकलीफ होगी. इसकी वजह है ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो जाएगा और ऐसा होने से खाने-पीने की चीजों से लेकर किराने का सामान, दवाएं, ट्रैवलिंग समेत रोजमर्रा की जरूरत के सामानों के दाम बढ़ सकते हैं। 10 दिन 4 बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलदेश में तेल कंपनियों ने 15 मई को चार साल बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और इनकी कीमत में 3 रुपये प्रत...