Thursday, July 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: May 4, 2026

एल.एन.सी.टी. दीक्षांत समारोह : समाज सेवा में ही जीवन की सार्थकता : राज्यपाल श्री पटेल

एल.एन.सी.टी. दीक्षांत समारोह : समाज सेवा में ही जीवन की सार्थकता : राज्यपाल श्री पटेल

मध्य प्रदेश
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि समाज की सेवा में ही जीवन की सार्थकता है। समाज सेवा द्वारा वंचित वर्ग का व्यक्ति राज्यपाल बन सकता है। चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है। भारतीय संस्कृति के ध्येय 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के अनुसार शिक्षित व्यक्ति का परम कर्तव्य वंचितों और गरीबों की खुशहाली और उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है कि आत्मविश्वासी, नवाचारी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी शिक्षा और प्रतिभा के द्वारा आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत बनाने में सहभागिता करें। राज्यपाल पटेल एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय के पाँचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सांसद श्री रवि किशन, सांसद श्री राजीव शुक्ला, सांसद श्री देवूसिंग चौहान, फिल्म अभिनेता एवं कास्टिंग डायरेक्टर श्री मुकेश छाबड़ा, सेज समूह के चेयरमैन श्री संजीव अग्रवाल को डॉ...
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी बढ़त, एग्जिट पोल के अनुमान होते दिखे सही

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी बढ़त, एग्जिट पोल के अनुमान होते दिखे सही

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ताजा रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को इस बार बड़ा झटका लगता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी करीब 192 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि टीएमसी लगभग 96 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। अन्य दलों के खाते में करीब 5 सीटें जाती दिख रही हैं। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव संभव है। इन चुनावों में एग्जिट पोल भी चर्चा में हैं, खासकर प्रजा पोल का अनुमान काफी हद तक सटीक साबित होता नजर आ रहा है। प्रजा पोल ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, जबकि टीएमसी को 85 से 110 सीटों के बीच सीमित बताया था। मौजूदा रुझान इसी आकलन के करीब दिखाई दे रहे हैं। वहीं, हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर भी मु...
धोनी से बड़ा स्टार बने विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सच होती दिखी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

धोनी से बड़ा स्टार बने विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सच होती दिखी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में इस बार चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब छह दशक से सत्ता पर काबिज रही DMK और AIADMK को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। ताजा रुझानों में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है और सत्ता के बेहद करीब पहुंचती दिख रही है। अब तक मिले संकेतों के मुताबिक TVK करीब 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा। इस पूरे घटनाक्रम के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी चर्चा के केंद्र में हैं। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि अगर विजय अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी पार्टी 118 सीटें जीत सकती है। अब जब रुझान उनके दावे के करीब पहुंचते दिख रहे हैं, तो उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ...
विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
ग्वालियर प्रदेश के एजुकेशन हब के रूप में नई पहचान गढ़ने की ओर अग्रसर हैमध्य भारत शिक्षा समिति के संस्थापक श्रद्धेय सदाशिव गणेश गोखले का त्याग पूजनीयऋषि गालव विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा के साथ ही आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी की शिक्षा भी मिलेगीऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर प्राचीन काल से ही वीरता, विद्वता और कला का शिखर रही है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही ग्वालियर प्रदेश के एजुकेशन हब के रूप में नई पहचान गढ़ने की ओर अग्रसर है। एक विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है। ऋषि गालव के नाम पर बनने वाला यह संस्थान हमारी आने वाल...
फिल्म ‘भूत बंगला’ के विवादित दृश्य को लेकर समाजसेवी रीतेश दुबे ने उठाई आपत्ति, सेंसर बोर्ड व केंद्र सरकार को भेजा आवेदन

फिल्म ‘भूत बंगला’ के विवादित दृश्य को लेकर समाजसेवी रीतेश दुबे ने उठाई आपत्ति, सेंसर बोर्ड व केंद्र सरकार को भेजा आवेदन

मध्य प्रदेश
भोपाल। फिल्म ‘भूत बंगला’ में ज्योतिष विद्या के कथित अपमानजनक चित्रण को लेकर भोपाल निवासी समाजसेवी एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आजीवन सदस्य रीतेश दुबे ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में एक औपचारिक आवेदन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के अध्यक्ष, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा संबंधित सचिव को अग्रेषित किया है। अपने आवेदन में रीतेश दुबे ने उल्लेख किया है कि फिल्म के अंतिम दृश्य में ज्योतिषी पात्र के साथ अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक संवाद दर्शाए गए हैं, जो भारतीय ज्ञान परंपरा और ज्योतिष शास्त्र के प्रति असम्मानजनक हैं। उन्होंने इसे समाज में गलत संदेश देने वाला बताते हुए ऐसे दृश्यों को हटाने या संशोधित करने की मांग की है। दुबे ने कहा कि जब केंद्र सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही ...
5 चीनी कंपनियों पर US ने लगाया बैन, चीन की दो टूक….. कहा-हम नहीं करेंगे प्रतिबंध का पालन

5 चीनी कंपनियों पर US ने लगाया बैन, चीन की दो टूक….. कहा-हम नहीं करेंगे प्रतिबंध का पालन

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
बीजिंग। चीन (China) के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वह ईरान (Iran) से तेल (Oil) खरीदने के कारण अपनी पांच कंपनियों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों (US Sanctions) का पालन नहीं करेगा। चीन हमेशा से ईरानी तेल का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण ग्राहक रहा है। चीन में ईरान से यह तेल मुख्य रूप से स्वतंत्र 'टीपॉट' रिफाइनरियों के माध्यम से खरीदा जाता है। ये छोटी और स्वतंत्र रिफाइनरियां होती हैं जो इस्लामिक गणराज्य (ईरान) से भारी छूट पर कच्चा तेल खरीदती हैं। दूसरी तरफ, अमेरिका (America) का मुख्य लक्ष्य ईरान की अर्थव्यवस्था और उसकी आय के स्रोतों को पूरी तरह से बंद करना है, इसीलिए उसने इस तरह की तेल खरीद करने वाली रिफाइनरियों पर प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। चीन का कड़ा रुख और तर्कचीन के वाणिज्य मंत्रालय ने पिछले साल से अलग-अलग समय पर घोषित हुए इन अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ एक आधिका...
MP: दतिया में महूअर नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेल-खेल में गई भाई-बहन की जान

MP: दतिया में महूअर नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खेल-खेल में गई भाई-बहन की जान

मध्य प्रदेश, राज्य
दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले (Datia district) में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में सगे भाई-बहन की महुअर नदी (Mahuar River) में डूबने से मौत हो गई। खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंचे दोनों मासूम गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते जिंदगी की जंग हार बैठे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक भाई सुमित केवट की उम्र 7 साल और बहिन ज्योतिष केवट की उम्र 5 साल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसा सुनारी के सिद्धपुरा इलाके में रहने वाले महेश केवट के बेटे सुमित केवट और ज्योतिष केवट अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे महुअर नदी के किनारे पहुंच गए।बताया जा रहा है कि नदी किनारे फिसलन अधिक थी और पानी भी गहरा था, जिससे संतुलन बिगड़ने पर दोनों बच्चे सीधे नदी में जा गिरे और डूबने लगे।घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबता देख तुरंत उन्हें बा...
MP: रीवा एयरपोर्ट पर 72 की जगह पहुंचा 48 सीटर विमान…. यात्रियों को चढ़ने से रोका…जमकर हुआ हंगामा

MP: रीवा एयरपोर्ट पर 72 की जगह पहुंचा 48 सीटर विमान…. यात्रियों को चढ़ने से रोका…जमकर हुआ हंगामा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) से लापरवाही भरी ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी अपने सिर के बाल खींचने लग सकते हैं। दरअसल 72 सीटों वाला यात्री विमान (72-Seater Passenger Aircraft) बुक था, लेकिन एयरपोर्ट पर 48 सीटर विमान पहुंचा, तो स्टाफ ने कई यात्रियों को यात्रा करने से रोक दिया। घटना के दौरान एयरपोर्ट पर काफी हंगामा हुआ। एक युवती ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 2 घंटे पहले आ गई, लेकिन फिर भी नहीं चढ़ने दियावीडियो शेयर करने वाली युवती अमरपाटन निवासी है। उसने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। युवती के अनुसार, उसने Alliance Air की फ्लाइट के लिए दिल्ली का टिकट बुक किया था। वह तय समय से लगभग 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई। लेकिन, जब वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ी, तो उसे यह कहकर रोक दिया गया कि उसके न...
पश्चिम बंगाल: मुस्लिम बहुल सीटों पर टिके हैं चुनाव के नतीजे, 85 क्षेत्रों में 30% आबादी निर्णायक भूमिका में

पश्चिम बंगाल: मुस्लिम बहुल सीटों पर टिके हैं चुनाव के नतीजे, 85 क्षेत्रों में 30% आबादी निर्णायक भूमिका में

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के 2026 विधानसभा चुनाव (2026 Assembly Elections) के नतीजे राज्य के जनसांख्यिकीय गणित, खासकर 'मुस्लिम बहुल' सीटों (Muslim-majority seats) पर टिके हैं। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में सत्ता की चाबी उन निर्वाचन क्षेत्रों में छिपी है, जहां अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2021 में इस वोट बैंक के बंपर समर्थन से सत्ता बचाने वाली ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) क्या इस बार बहुकोणीय मुकाबले में अपना एकाधिकार कायम रख पाएगी? 2021 का एकतरफा समीकरण और टीएमसी का क्लीन स्वीपभारत की चुनावी प्रणाली में, अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में एक ही समुदाय की 30% से अधिक सघन आबादी हो, तो वह नतीजे तय करने की ताकत रखती है। आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 89 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्...
गंभीर जलवायु संकट की तरफ बढ़ रही दुनिया…. 2090 तक भीषण गर्मी और सूखे की चपेट में होंगे 260 करोड़ लोग

गंभीर जलवायु संकट की तरफ बढ़ रही दुनिया…. 2090 तक भीषण गर्मी और सूखे की चपेट में होंगे 260 करोड़ लोग

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया (World) तेजी से एक ऐसे जलवायु संकट (Climate Crisis) की ओर बढ़ रही है, जहां भीषण गर्मी और सूखा (Extreme heat and Drought)मिलकर अभूतपूर्व खतरा पैदा कर रहे हैं। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित एक नई स्टडी के अनुसार अगर मौजूदा जलवायु नीतियों में ठोस बदलाव नहीं हुआ, तो सदी के अंत तक वैश्विक आबादी का करीब 28 फीसदी यानी लगभग 260 करोड़ लोग इस दोहरे संकट की चपेट में होंगे। अध्ययन के अनुसार इसका असर आज की तुलना में करीब पांच गुना तक बढ़ सकता है। अध्ययन के अनुसार 2001 से 2020 के बीच हर साल औसतन चार बार ऐसे हालात बने, जब भीषण गर्मी और सूखा एक साथ पड़े। यह आंकड़ा औद्योगिक काल 1850 से 1900 की तुलना में दोगुना है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2090 तक ऐसी घटनाएं साल में करीब 10 बार तक हो सकती हैं और हर घटना करीब दो हफ्ते तक असर डाल सकती है। इसे कहते हैं कंपाउंड एक्सट्रीमजब कई ...