Friday, May 15खबर जो असर करे |
Shadow

सिस्टम’ में भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ती दिखीं सोनाक्षी और ज्योतिका, ट्रेलर जारी

सोनाक्षी, ज्योतिका  - फोटो सोर्स एक्स

‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिन्हें ‘पंगा’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने मिलकर किया है।

ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा ‘नेहा राजवंश’ नाम की एक हाई-प्रोफाइल और आत्मविश्वासी वकील की भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता के किरदार में आशुतोष गोवारिकर नजर आ रहे हैं। वहीं ज्योतिका ‘सारिका रावत’ नाम की कोर्ट स्टेनोग्राफर के किरदार में दिखाई देंगी। ट्रेलर में न्याय व्यवस्था के भीतर छिपे गहरे अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी दो महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है, जो ‘सिस्टम’ के खिलाफ जाकर सच सामने लाने का फैसला करती हैं। ट्रेलर में दमदार संवाद, कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिली है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म 22 मई को रिलीज होगी।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *