Monday, May 25खबर जो असर करे |
Shadow

ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

3

ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो सोर्स एक्स

‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ 2026 में इस बार एक बेहद खास पल देखने को मिला, जब आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट डेब्यू किया। अब तक सिर्फ मां के साथ नजर आने वाली 14 वर्षीय आराध्या इस बार खुद आकर्षण का केंद्र बन गईं। लाल रंग के चमकदार गाउन में सजी आराध्या ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सभी कैमरे उनकी ओर घूम गए। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आराध्या पिछले कई वर्षों से कान्स में ऐश्वर्या के साथ दिखाई देती रही हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने रेड कार्पेट पर आधिकारिक अंदाज में पोज दिए। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें छोटी ऐश्वर्या कहकर बुला रहे हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या भी बेहद शाही अंदाज में नजर आईं और दोनों की जोड़ी ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूट ली।

इससे पहले ऐश्वर्या ने डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा तैयार किए गए नीले रंग के खास गाउन में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कान्स के दौरान उन्हें हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कान्स पहुंची थीं। तब से लेकर आज तक वह इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में भारत का सबसे चर्चित चेहरा बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *