Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

कॉकटेल 2 - फोटो सोर्स एक्स

फिल्म का नया गाना ‘माशूका’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को साल 1993 के एक मशहूर इतालवी ट्रैक की कॉपी बता रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि धुन और म्यूजिक पैटर्न काफी हद तक ओरिजिनल गाने से मिलता-जुलता है, जिसके बाद संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गए।

लगातार उठ रहे आरोपों से नाराज प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि उनका बयान भी विवाद कम करने के बजाय चर्चा का विषय बन गया। ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोग अब उनके ‘फ्री पीआर एजेंट’ बन चुके हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रीतम पर निशाना साधते हुए लिखा कि बॉलीवुड में कॉपी-पेस्ट म्यूजिक का दौर खत्म नहीं हो रहा। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि हर बार एक जैसे विवाद सामने आना अब संयोग नहीं लगते।

हालांकि ‘माशूका’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि यह विवाद फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की लोकप्रियता बढ़ाता है या फिर मेकर्स के लिए नई मुश्किलें खड़ी करता है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *