Thursday, May 21खबर जो असर करे |
Shadow

शाहिद-कृति के नए गाने को लोगों ने बताया कॉपी

शाहिद-कृति - फोटो सोर्स एक्स

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से शाहिद कपूर और कृति सैनन का नया रोमांटिक गाना ‘माशूका’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। प्रीतम के संगीत से सजे इस ट्रैक को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसकी धुन की तुलना 1993 के इटैलियन गाने ‘से सो अर्रुबाते ए नोना’ से कर रहे हैं और गाने पर नकल के आरोप लगा रहे हैं।

‘माशूका’ को महमूद, राघव चैतन्य और रुआ काय ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाना के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। यूजर्स का दावा है कि दोनों गानों की धुन में काफी समानता है, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। कई लोगों ने इसे बॉलीवुड में संगीत कॉपी करने की पुरानी प्रवृत्ति से जोड़कर आलोचना की है।

नकल के आरोपों पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड फिर से कॉपी कर रहा है, जबकि दूसरे ने कहा, प्रीतम कॉपी करना बंद नहीं करेंगे। कई अन्य फैंस ने भी गाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *