Friday, May 29खबर जो असर करे |
Shadow

MP: रतलाम में बकरीद पर गाय का कटा सिर मिलने के बाद तनाव… हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम शहर (Ratlam city) में गुरुवार को गौ-अवशेष मिलने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण (Tense Atmosphere) हो गया। राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में गाय का कटा सिर और अन्य अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन (Hindu organization) से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गए।, घटना को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम (Traffic jam.) किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।


गाय के अवशेष रखकर किया चक्काजाम
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गौ-अवशेष रखकर विरोध जताया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, जब तक जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा और मामले के दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।


गौ रक्षकों को धमकिया मिलने का दावा
संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं देता। निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये। आरोप लगाया कि शहर से पकड़े गए गोवंश को अव्यवस्थित तरीके से छोड़ा जाता है। इस कारण समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि गौ-रक्षा गतिविधियों से जुड़े लोगों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना था कि इस तरह के मामलों में सक्रिय लोगों को डराने और दबाव बनाने की कोशिशें होती हैं।


प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका
प्रदर्शनकारी लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना को मौके पर बुलाने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दोबारा धरना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शहर के कई थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *