नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने पेट्रोल, डीजल (Petrol Diesel) और एटीएफ (ATF) को लेकर बड़ा फैसला किया है। शनिवार, 30 मई को सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी (Export Duty Cut) को घटा दिया जाएगा। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल के एक्सपोर्ट पर 13.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation turbine fuel) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में 9.5 रुपये प्रति लीटर की कटौती सरकार ने की है। बता दें, इस कटौती का घरेलू स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने घरेलू स्तर पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती का फैसला सरकार ने ऐसे समय में किया है जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल रही है। सरकार ने इस स्पेशल टैक्स की शुरुआत 27 मार्च 2026 को की थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को बरकरार रखने के लिए सरकार ने टैक्स लगाया था। आखिरी बार कीमतों में 16 मई को रिवीजन किया गया था।
घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का क्या रेट?
आज रविवार को तेल कंपनियो ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल और डीजल के पुराने रेट ही बरकरार हैं। आखिरी बार सोमवार को तेल कंपनियों ने घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया था।
आज 31 मई कोई देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मई के महीने में पेट्रोल और डीजल का रेट करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है। बता दें, इस साल मई से पहले आखिरी बार पेट्रोल और डीजल का रेट 2022 में बढ़ा था।
कई शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल
देश के कई शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये के पार चला गया है। हैदराबाद में पेट्रोल का दाम 115 रुपये को भी क्रॉस कर गया है। वहीं, कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 110 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। बता दें, सरकार ने घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी टैक्स में भी कटौती की है। जिसमें तब से कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
