Ind vs SA: रांची मे इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, सचिन-द्रविड़ की जोड़ी को छोड़ देंगे पीछे
Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) यानी बीसीसीआई ने रविवार को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ आगामी 3 मैच की वनडे सीरीज (3 match ODI series) के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल (Shubhman Gill) चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बहार हैं, ऐसे में केएल राहुल (KL Rahul) को टेंपरेरी कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि उन्हें कई दिनों के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) की जोड़ी एक साथ घरेलू मैदान पर दिखाई देगी। आखिरी बार यह दोनों भारतीय सरजमीं पर आईपीएल ही खेले थे। अब जब 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर उतरेंगे तो इतिहास रचेंगे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 391 मैच खेले हैं। बत...








