Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 22, 2025

विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से आई थी जान से मारने की धमकी भरी कॉल, बोले….

विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से आई थी जान से मारने की धमकी भरी कॉल, बोले….

मनोरंजन
मुंबई। 20 साल पहले अंडरवर्ल्ड पर्दे के पीछे रहकर हिंदी सिनेमा पर बुरा असर डाल रहा था. फिल्म मेकर्स, एक्टर्स के पास फिरौती के कॉल आते थे. उन्होंने अपनी धाक जमाने के लिए गुलशन कुमार और राकेश रोशन जैसे कुछ फिल्ममेकर्स पर हमला भी किया था, जिसमें गुलशन कुमार की मौत हो गई थी. जब लग रहा था कि सब ठीक है, तब विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई थी.विवेक ओबेरॉय तब अमेरिका में फिल्म 'कुर्बान' की शूटिंग कर रहे थे. विवेक ओबेरॉय ने पिंकविला को बताया, 'मैं अमेरिका में 'कुर्बान' की शूटिंग कर रहा था और उन्होंने (आंसरिंग मशीन) सिस्टम पर एक धमकी छोड़ दी और कानूनन मुझे वहां के अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट करनी पड़ी.'विवेक ने कहा कि उन्होंने उनके होटल के कमरे में कॉल किया और एक मैसेज छोड़ा, जो होटल की आंसरिंग मशीन सिस्टम में रिकॉर्ड हो गया. विवेक ओबेरॉय ने जब मसले को होटल के सामने उठाया.विवेक बोले, '...
निकाह के 7 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

निकाह के 7 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

राज्य
बस्ती। बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, बीते 13 नवंबर को युवक की शादी बड़े धूम धाम से हुई लेकिन उसको क्या पता था कि यही शादी उस की मौत की वजह बन जाएगी. जिस लड़की को उस ने गोंडा जनपद से शादी कर घर लाया था उसी ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली. अभी उस के हाथ की मेंहदी भी नहीं उतरी थी उसने निकाह के सात दिन बाद अपने पति का प्रेमी के साथ मिल कर कत्ल करा दिया. जब लड़की अपने ससुराल से घर गई तो उस ने प्रेमी के साथ मिल कर खौफनाक साजिश रची, हत्याकांड की अंजाम देने के लिए उस का प्रेमी लड़की के ससुराल पहुंचा और उस के पति को घर से रास्ता पूछने के बहाने बाहर बुलाया और गोली मार दी. बता दें कि बस्ती जिले के परसरामपुर थाना के बेदीपुर गांव में अनीस नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई, गंभीर अवस्था में उसे अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पुल...
नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल से 200 बच्चों का सामूहिक अपहरण, एक दर्जन शिक्षकों भी शामिल

नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल से 200 बच्चों का सामूहिक अपहरण, एक दर्जन शिक्षकों भी शामिल

Uncategorized
नई दिल्‍ली। नाइजीरिया के नॉर्थसेंट्रल क्षेत्र के नाइजर राज्य में शुक्रवार को एक कैथोलिक स्कूल पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया और 200 से अधिक स्कूली बच्चों और 12 शिक्षकों को अगवा कर लिया. देखने में यह किडनैपिंग बोको हरम स्टाइल की लगती है. लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (CAN) के अनुसार, हमलावरों ने अगवारा स्थानीय प्रशासन के पापिरी समुदाय स्थित सेंट मैरी स्कूल में घुसकर 215 छात्र-छात्राओं और 12 शिक्षकों को पकड़ लिया. 'सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे'CAN के नाइजर राज्य चैप्टर के प्रवक्ता डैनियल अटोरी ने बताया, 'मैं अभी गांव से लौटा हूं. मैंने स्कूल का दौरा किया और बच्चों के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि हम सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस लाया जा सके.' ...
जोहरान ममदानी से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, खुद किया ऐलान

जोहरान ममदानी से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, खुद किया ऐलान

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा चौंकाने वाले फैसले लेते रहे हैं। अब ऐसा ही एक ऐलान करते हुए उन्होंने जानकारी दी है कि शुक्रवार को वह न्यूयॉर्क के नए मेयर चुने गए जोहरान ममदानी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने ममदानी का तीखा विरोध किया था और कहा था कि वह कट्टर वामपंथी हैं, जो अमेरिका के लिए खतरनाक विचारधारा है। अब उन्होंने खुद ही ममदानी से मुलाकात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने बुधवार को पोस्ट करके बताया कि शुक्रवार को वह मिलेंगे। राष्ट्रपति ने मेयर चुनाव के दौरान ममदानी के खिलाफ खड़े हुए पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को वोट डालने की अपील की थी। इसके अलावा ममदानी का तीखा विरोध करते हुए कई बयान भी जारी किए थे। डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुभने वाली बात भी अपनी पोस्ट में लिखी है। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ‘कम्युनिस्ट मेयर जोहरान ममदानी ने मुलाकात के लिए आग्रह किया था। हमने ओ...
हम सबसे कठिन लम्हों से गुजर रहे… ट्रंप के अल्टीमेटम से धर्मसंकट में यूक्रेन, जानें क्या राष्ट्रपति जेलेंस्की

हम सबसे कठिन लम्हों से गुजर रहे… ट्रंप के अल्टीमेटम से धर्मसंकट में यूक्रेन, जानें क्या राष्ट्रपति जेलेंस्की

Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की ओर से तैयार किए गए 28 सूत्रीय शांति प्रस्ताव (28-Point Peace Proposal) पर यूक्रेन (Ukraine) ने अब सकारात्मक संकेत दे दिए हैं. बढ़ते दबाव और कूटनीतिक हलचल के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukrainian President Zelenskyy) ने साफ कहा है कि उनकी प्राथमिकता गरिमा के साथ स्थायी शांति है और इसी दिशा में अमेरिका व यूरोप (America and Europe) के साथ लगातार बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार व्हाइट हाउस चाहता है कि यूक्रेन अगले हफ्ते थैंक्सगिविंग तक अमेरिका द्वारा तैयार किए गए 28-पॉइंट पीस प्लान पर कम से कम एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर साइन कर दे. यह समय सीमा यूक्रेन सरकार को बता दी गई है, हालांकि अधिकारियों ने इसे कठोर डेडलाइन नहीं बल्कि एक लक्ष्य बताया है. अमेरिका भी मानता है कि किसी भी तरह की अंतिम वार्ता बेहद जटिल होगी और इसे सिरे चढ़ाने में एक हफ्ते से काफी अ...
टाटा ने भूटान की कंपनी से की बड़ी डील…, 1572 करोड़ रुपये में खरीदी 40% हिस्सेदारी

टाटा ने भूटान की कंपनी से की बड़ी डील…, 1572 करोड़ रुपये में खरीदी 40% हिस्सेदारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। गौतम अडानी समूह (Gautam Adani Group) की कंपनी- अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने क्लीन एनर्जी उत्पादन और वितरण (Clean Energy Production and Distribution) के लिए दो कंपनियां बनाई है। अडानी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी अडानी सौर ऊर्जा लिमिटेड (एएसयूकेएएल) ने गुजरात में दो पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां अडानी हाइड्रो एनर्जी थर्टीन (एएचई13) और अडानी हाइड्रो एनर्जी सिक्सटीन (एएचई16) स्थापित की हैं। कंपनी ने कहा कि एएचई13एल और एएचई16एल का मुख्य उद्देश्य विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी या अन्य रिन्यूएबल सोर्सेज से किसी भी प्रकार की विद्युत ऊर्जा का उत्पादन, विकास, रूपांतरण, वितरण, बिक्री और आपूर्ति करना है। अडानी ग्रीन के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को यह बिकवाली मोड में था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर...
गौतम अडानी ग्रुप की कंपनी ग्रीन एनर्जी ने बनाई दो और कंपनियां…

भारत की दो और कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध… इस बार कारण अलग

भारत की दो और कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध… इस बार कारण अलग

राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के नेतृत्व वाले प्रशासन ने गुरुवार को भारत (India) की दो प्रमुख कंपनियों (Two Major Companies) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। लेकिन इस बार प्रतिबंधों की वजह रूस (Russia) नहीं है। इसके बजाय, प्रतिबंध का कारण इन कंपनियों का ईरानी तेल के साथ कथित संबंध है। इससे पहले अमेरिका ने रूस से तेल आयात (Oil imports from Russia.) को लेकर कई भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के व्यापक ‘शैडो ऑयल नेटवर्क’ को ध्वस्त करने के उद्देश्य से कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का नया दौर शुरू किया है। इन प्रतिबंधों के तहत कई देशों में फैले 17 संस्थानों, व्यक्तियों और जहाजों को नामित किया गया है, जिनमें भारत स्थित एक शिपिंग कंपनी और एक पेट्रोलियम उत्पाद ट्रेडर भी शामिल हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इन कार्रवाईयों क...
मोदी सरकार का श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला…देश में नए श्रम कानून लागू… जानें इनकी खासियत

मोदी सरकार का श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला…देश में नए श्रम कानून लागू… जानें इनकी खासियत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi government) ने श्रम सुधारों पर अब तक का सबसे बड़ा दांव चल दिया है, श्रम से जुड़े 29 कानूनों को खत्म कर दिया है, उसके बदले 21 नवंबर से देश में 4 चार नए श्रम कानून (Labour Codes) लागू हो गए हैं. सरकार का कहना है कि 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में ये एक बड़ा कदम है। दरअसल, यह बदलाव देश की रोजगार और औद्योगिक व्यवस्था को नई परिभाषा देने वाला साबित हो सकता है. इससे 40 करोड़ कामगारों को सोशल सिक्योरिटी कवरेज मिलेगा, यानी देश की आधी से ज्यादा वर्कफोर्स को पहली बार सुरक्षा के दायरे में लाया गया है. आइए जानते हैं, देश में लागू 4 नए लेबर कोड के बारे में... क्या कुछ बदलने वाला है। 1. पुराने 29 श्रम कानून खत्मफिलहाल देश में जो श्रम कानून लागू हैं, वो बहुत पुराने यानी करीब 1930-1950 के बीच का है. पुराने श्रम कानून इकोनॉमी फ्रेंडली नहीं थे, गिग-वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्क, प्...
फिर एक्टिव हुआ नया वेदर सिस्टम… कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

फिर एक्टिव हुआ नया वेदर सिस्टम… कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मौसम एक बार फिर करवट (Weather Turns Again) लेने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) में नया मौसम सिस्टम सक्रिय (New Weather System activated) हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal.) पर डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके बाद अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर यह और मजबूत हो सकता है। तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश का दौर जारी रहेगा। 22 से 24 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। केरल में 22-23 नवंबर, अंडमान-निकोबार में 22 और 25 नवंबर को बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 22-24 नवंबर तक आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40-50 कि...