Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

फिर एक्टिव हुआ नया वेदर सिस्टम… कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम एक बार फिर करवट (Weather Turns Again) लेने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) में नया मौसम सिस्टम सक्रिय (New Weather System activated) हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal.) पर डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके बाद अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर यह और मजबूत हो सकता है। तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश का दौर जारी रहेगा। 22 से 24 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। केरल में 22-23 नवंबर, अंडमान-निकोबार में 22 और 25 नवंबर को बारिश होगी।


मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 22-24 नवंबर तक आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की झक्कड़ हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 22 और 23 नवंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। पश्चिम और मध्य भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिम भारत में सप्ताह भर में 2-4 डिग्री की गिरावट संभावित है। उत्तर-पूर्व भारत में सप्ताह भर हल्की से मध्यम धुंध रहेगी।


बिहार में कैसा है मौसम
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, शनिवार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात का पारा गिरना शुरू हो सकता है, जिससे रात के समय ठंढ में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। अगले 48 घंटों तक प्रदेश में तापमान की स्थिति लगभग स्थिर बनी रहेगी। इसके बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बदलाव के चलते देर रात और सुबह के समय शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत में हवाओं की दिशा बदलने और बादलों की कमी के कारण रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *