Thursday, March 5खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी के उज्जैन निवासी परिजन से भी आज वीडियो कॉल से आज चर्चा की। प्रियांशी के पिता श्री प्रजापत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गत 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष ...
खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित

खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित

मध्य प्रदेश
भोपाल! म.प्र. शासन ने मध्य-पूर्व देशों की वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है। खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गये प्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिये कंट्रोल रूम में दूरभाष नम्बर - 011-26772005, व्हाट्सऐप नम्बर - 9818963273, ई-मेल आई.डी. - mphelpdeskgulf@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। भोपाल वल्लभ भवन में भी स्थापित किया गया कंट्रोल रूम म.प्र. के निवासियों की सुविधा के लिये भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया ...
रश्मिका–विजय ने फैंस को दी सरप्राइज दावत, अपने हाथों से खाना परोसकर सबका दिल जीता

रश्मिका–विजय ने फैंस को दी सरप्राइज दावत, अपने हाथों से खाना परोसकर सबका दिल जीता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने न सिर्फ फैंस से मुलाकात की, बल्कि उन्हें अपने हाथों से खाना परोसकर सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नवविवाहित जोड़ा अपने चाहने वालों के साथ समय बिताता नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ने अपने फैंस के लिए एक खास मिलन समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन 3 मार्च को हैदराबाद में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल को फूलों से सजाया गया था और प्रवेश द्वार पर 'विरोश' लिखा हुआ था, जो इस जोड़ी के लिए फैंस की ओर से दिया गया लोकप्रिय नाम है। समारोह के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें भी कीं, जिससे माहौल और भी खास बन गया। वीडियो में रश्मिका और विजय की सादगी और अपनापन साफ झलकता है। फैंस के मुताबिक, दोनों ने पूरे दिल से अपने चाहने वालों का स्वागत किया और उनके साथ यादगार प...
इम्तियाज अली की फिल्म में सारा अर्जुन की एंट्री

इम्तियाज अली की फिल्म में सारा अर्जुन की एंट्री

मनोरंजन
निर्देशक इम्तियाज अली और निर्माता एकता कपूर की आगामी फिल्म 'हीर रांझा' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 14 फरवरी को फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही दर्शक इसके कलाकारों और कहानी से जुड़ी हर नई जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की नायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन इस भूमिका के लिए प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम एक नए और फ्रेश चेहरे की तलाश में है और सारा ने अपने हालिया प्रोजेक्ट 'धुरंधर' से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि वह उभरती हुई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं और ‘हीर’ के किरदार के लिए मजबूत विकल्प हो सकती हैं। वहीं, ‘रांझा’ की भूमिका के लिए अभिनेता रो...
‘वेलकम 4’ पर अनिल कपूर ने तोड़ी चुप्पी

‘वेलकम 4’ पर अनिल कपूर ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन
अक्षय कुमार और अनिल कपूर की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और अक्षय कुमार की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। अब एक बार फिर इस फ्रैंचाइजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में अनिल कपूर बतौर मेहमान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'वेलकम' फ्रैंचाइजी को लेकर मजाकिया अंदाज में बड़ा संकेत दे दिया। अनिल ने कहा, सबसे पहले तो अक्षय साहब के साथ 'वेलकम' की, फिर 'वेलकम 2' में ये नहीं थे, 'वेलकम 3' में मुझे निकाल दिया और 'वेलकम 4' हम फिर साथ में करेंगे। उनके इस बयान ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। हालांकि, 'वेलकम 4' को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनिल कपूर के इस बयान के बाद अक्षय और उनके रीयूनियन की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर ऐसा होता है त...
शेखपुर गांव की अनोखी होली…

शेखपुर गांव की अनोखी होली…

मध्य प्रदेश
-सैकड़ों वर्षों से सांस्कृतिक व स्वास्थ्यवर्धक प्रेरणा देने मनाई जा रही होलीदुश्मनी भुलाकर घर-घर दस्तक देकर एक दूसरे को गले लगाकर भुला देते गिले-शिकवेमुरैना। होली का त्यौहार पर कुछ लोग पूरानी दुश्मनी भुला लेते है। लेकिन मुरैना के शेखपुर गांव मे अनोखी होली का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसा भी नहीं कि यह होली इसी वर्ष से मन रही है, सैकड़ों सालों से गांव के लोग अपनी इस परंपरा को कायम रखे हुए है। गांव में सामाजिक सदभाव, भाई चारा  बना रहे  इसलिए होली के दिन ग्राम शेखपुर में सैकड़ों वर्षों से सांस्कृतिक व  स्वास्थ्यवर्धक प्रेरणा देने और एकजुट की भावना को बनाये रखने पुरानी परपंरा को आज भी जीवंत रखा जा रहा है । होलिका दहन से लेकर धूलंडी  के दूसरे दिवस तक चार बार गांव के घर-घर पर महिला पुरुषों द्वारा दस्तक दिए जाने से वर्ष भर के आपसी मनभेद भी मिटा दिए जाते हैं। इस सामूहिक मेल मिलाप से सामाजिक सोहाद्र ब...
ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट से सिर्फ चीनी जहाजों को दी इजाजत; भारत को नहीं, जानिए वजह

ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट से सिर्फ चीनी जहाजों को दी इजाजत; भारत को नहीं, जानिए वजह

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति केवल चीनी जहाजों को देने की घोषणा की है। इस फैसले को चीन के समर्थन के प्रति ईरान की कृतज्ञता के रूप में देखा जा रहा है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के दौरान China ने तेहरान का खुलकर समर्थन किया, इसलिए उसके तेल टैंकरों और जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। वहीं अन्य देशों—खासकर पश्चिमी देशों और उनके सहयोगियों—के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने से रोका जा सकता है। भारत के लिए बड़ा झटका ईरान के इस फैसले से India को बड़ा झटका लग सकता है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है और इनका अधिकांश परिवहन होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही ...
ईरान ने तुर्की की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, ईरानी राजदूत तलब

ईरान ने तुर्की की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, ईरानी राजदूत तलब

अंतरराष्ट्रीय
अंकारा। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Iran ने बुधवार को Turkey की दिशा में एक बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी। हालांकि NATO की एयर डिफेंस प्रणाली ने मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस घटना के बाद तुर्की में हड़कंप मच गया और इसे युद्ध में नाटो की पहली प्रत्यक्ष एंट्री के रूप में देखा जा रहा है। नाटो की प्रवक्ता Allison Hart ने बयान जारी कर कहा कि संगठन तुर्की को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है और अपने सभी सहयोगी देशों के साथ मजबूती से खड़ा है। इराक और सीरिया के एयरस्पेस से गुजरी मिसाइल तुर्की के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल Iraq और Syria के हवाई क्षेत्र से गुजरते हुए तुर्की की ओर बढ़ रही थी। इससे पहले कि वह लक्ष्य तक पहुंचती, पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में तैनात नाटो एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे मार गिराया। ...
ईरान की धरती पर नहीं उतरेंगे अमेरिकी सैनिक? जानिए वजह

ईरान की धरती पर नहीं उतरेंगे अमेरिकी सैनिक? जानिए वजह

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए व्यापक हवाई हमलों के बाद मध्य पूर्व में युद्ध भड़क गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरानी जनता के लिए 'आजादी' बताया है। आसमान से बरसती मिसाइलों और भयानक बमबारी के बीच ट्रंप का 'एंडगेम' यानी अंतिम लक्ष्य बिल्कुल साफ हो चुका है- ईरान में पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के असली लक्ष्य को हासिल करना- बिना जमीनी सेना के लगभग असंभव है। इस संघर्ष ने अपने शुरुआती दिनों में ही पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। शनिवार तड़के हुए अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, कई शीर्ष अधिकारी और सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों, अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले शु...
थाईलैंड की अनोखी शादी : एक ही मंडप में दो दूल्हों संग दुल्हन ने रचाई शादी

थाईलैंड की अनोखी शादी : एक ही मंडप में दो दूल्हों संग दुल्हन ने रचाई शादी

अंतरराष्ट्रीय
बैंकॉक। शादी-ब्याह के इस सीजन में आपने कई तरह के विवाह समारोह देखे होंगे, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस अनोखी शादी में एक दुल्हन ने एक ही मंडप में दो दूल्हों के साथ विवाह रचा लिया। यह अनोखा मामला Thailand का बताया जा रहा है, जहां 37 वर्षीय महिला Duangduan Ketsaro ने दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी की। बताया जाता है कि डुआंगडुआन पहले सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी हैं। शादी का समारोह सादा लेकिन पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद यह शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पहले एक से प्यार, फिर दूसरे से भी बना रिश्ता मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुआंगडुआन की मुलाकात सबसे पहले ऑस्ट्रिया के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी Roman से थाईलैंड के म...