&TV कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स!
गर्मी का मौसम खुद को ठंडा रखने, हाइड्रेटेड रहने और ऐसे ताज़गी भरे पेय पदार्थों का आनंद लेने का सही समय है, जो तेज़ गर्मी में भी ऊर्जा बनाए रखें। जैसे स्किनकेयर ज़रूरी है, वैसे ही आप क्या पीते हैं, यह भी आपके शरीर और मूड पर बड़ा असर डालता है। अपने पसंदीदा समर ड्रिंक्स और हाइड्रेशन हैबिट्स शेयर करते हुए &TV के कलाकार बता रहे हैं कि वे इस मौसम में खुद को कैसे ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं। इसमें शामिल हैं प्रियंवदा कांत (लतिका, घरवाली पेडवाली) और विदिशा श्रीवास्तव (अनिता भाभी, भाभीजी घर पर हैं 2.0)।
प्रियंवदा कांत, जो घरवाली पेडवाली में लतिका का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने कहा, “मेरे लिए गर्मी का मतलब है नैचुरली हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहना। मैं अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हूं, उसके बाद ताज़ा नारियल पानी लेती हूं, जो मुझे तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। शूट के दौरान मैं हमेश...









