जुनैद खान के फैसलों में दखल नहीं देते आमिर खान
बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा में हैं। एक मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर ने अपने बेटे के स्वभाव और उसके करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।
फिल्मों के चुनाव में खुद फैसले लेते हैं जुनैद
एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि जुनैद अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के चुनाव में उनसे सलाह नहीं लेते। उन्होंने कहा, जुनैद मुझसे किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में सलाह नहीं लेता। मुझे लगता है कि उसने दो फिल्में साइन की हैं और वह अपने फैसले खुद करता है। यह बहुत अच्छी बात है।
बचपन से ही है शतरंज का शौक
आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने जुनैद को चार साल की उम्र में शतरंज खेलना सिखाया था। करीब 14 साल बाद, जब जुनैद 1...









