Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 23, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 105 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। फिल्म की सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ...
हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव । ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार सुबह उत्तरी इजराइल में एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला किया। इस दौरान दो कारों में आग लग गई। इनमें से एक मिसाइल के सीधे हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इजराइल की स्वास्थ्य सेवा मैगन डेविड एडोम का कहना है कि हमले में घायल लोगों की तलाश की जा रही है। द यरुशलम पोस्ट और द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के हमले के साथ 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के चौथे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही रविवार सुबह ईरान ने मध्य इजराइल पर एक क्लस्टर बम भी दागा। ईरान की मिसाइलों को इजराइल की रक्षा प्रणाली रोकने में विफल रही। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में लगभग 200 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। ये हमले तब हुए जब इज़राइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसा...
ईद पर हुए विवाद के कारण कपिलवस्तु में आज दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी

ईद पर हुए विवाद के कारण कपिलवस्तु में आज दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज क्षेत्र में शनिवार से लागू निषेधाज्ञा को रविवार को भी जारी रखा है। जिला प्रशासन कार्यालय के सामने आगजनी कर प्रदर्शन किए जाने के बाद निषेधाज्ञा का दायरा और बढ़ा दिया गया है। महाराजगंज में शनिवार को हुई झड़प के बाद सुरक्षा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय ने निषेधाज्ञा लागू की थी। इसके तहत महाराजगंज के पूर्व में बर्गदी पुल, पश्चिम में बहादुरगंज चौक, उत्तर में महाराजगंज बाजार और दक्षिण में हरदौना क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन और भीड़भाड़ पर रोक लगा दी गई है। कपिलवस्तु के प्रमुख जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया, “कल की निषेधाज्ञा जारी है और आज कुछ क्षेत्रों में इसे और बढ़ाया गया है। रविवार को सर्वदलीय बैठक...
नेपाल में दो भारतीय पर्यटक नदी में डूबे, खोज अभियान जारी

नेपाल में दो भारतीय पर्यटक नदी में डूबे, खोज अभियान जारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल में दो भारतीय पर्यटक रविवार दोपहर तिनाउ नदी के दोभान बांध स्थल के हेडबॉक्स के पास डूबने के बाद लापता हो गए हैं। दोनों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जिला पुलिस कार्यालय, पाल्पा के सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति पांच सदस्यीय समूह का हिस्सा थे जो घूमने के लिए उस क्षेत्र में गए थे। वे बांध के पास तैराकी करते समय लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासियों, सशस्त्र पुलिस बल और दोभान पुलिस चौकी के जवानों द्वारा संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र पंजियार थारू और सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम घिमिरे सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का समन्वय कर रहे हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।(हि.स.) ---------------...
PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक….. एक अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, आम आदमी पर होगा सीधा असर

PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक….. एक अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, आम आदमी पर होगा सीधा असर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नया वित्त वर्ष 2026-27 (New Financial Year 2026-27) शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, खासकर सैलरीड कर्मचारियों (Salaried Employees) और टैक्सपेयर्स (Taxpayers) पर पड़ेगा। पैन कार्ड, HRA, क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और पेट्रोल से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं, जो आपकी जेब और टैक्स प्लानिंग दोनों को प्रभावित करेंगे। PAN कार्ड के नियम सख्त, अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगाअब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार पर्याप्त था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत पैन बनवाने या उसमें सुधार करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे पैन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त और सुरक्षित हो जाएगी। HRA क्लेम में बड़ा बदलाव, बताना होगा मकान मालिक से रिश्तासैलरीड कर्मचारियों के लिए HRA से जुड़ा...
बंगाल में भगवान राम की प्रतिमा तोड़ी.. सिर काट ले गए बदमाश… गरमाई सियासत

बंगाल में भगवान राम की प्रतिमा तोड़ी.. सिर काट ले गए बदमाश… गरमाई सियासत

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नंदीग्राम में भगवान राम की प्रतिमा (Lord Rama Statue) के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के प्रमुख चेहरे शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम नवमी के उत्सव से ठीक पहले रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने वेटुरिया बस स्टैंड पर लगभग तैयार हो चुकी भगवान राम की मूर्ति का सिर काटकर ले गए। यह घटना पूर्वी मेदिनीपुर जिले (East Medinipur district) के नंदीग्राम के बूथ नंबर 122, ब्लॉक-2 में हुई है। अधिकारी ने इसे हिंदू आस्था पर हमला करार देते हुए कहा कि राज्य में ऐसे कृत्य अब आम हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी सरकार हिंदुओं के खिलाफ...
CG: खल्लारी माता मंदिर में रोपवे केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, महिला की मौत; 7 घायल

CG: खल्लारी माता मंदिर में रोपवे केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, महिला की मौत; 7 घायल

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
महासमुंद। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद जिला (Mahasamund district) से रविवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां खल्लारी माता मंदिर (Khallari Mata Temple) में रोपवे ट्रॉली हादसे (Ropeway Trolley Accident) का शिकार हो गई, जिसमें एक महिला की जान चली गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। केबल टूटने से गिरी थी ट्रॉलीजानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर एक रोपवे ट्रॉली नीचे की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली का केबल टूट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। ट्रॉली में कुल आठ लोग सवार थे, जो मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और हादसे में एक श्रद्धालु की जान चली गई। एक मह...
MP: भिंड जिले में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए BJP MLA, जानें क्यां है मामला?

MP: भिंड जिले में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए BJP MLA, जानें क्यां है मामला?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भिंड। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind District) के लहार विधायक अम्बरीश शर्मा (MLA Ambrish Sharma) ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन (Demonstration) शुरू किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 35 साल से जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं और अब भी तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर जनता के साथ मैदान में उतरे हैं। विधायक ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) के परिवार के नाम से बनी कोठी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कथित रूप से सरकारी रास्ते पर बनी है, जो दलित और पिछड़ी बस्ती का रास्ता है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते को लेकर अनुसूचित जाति के लोग पिछले 595 दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। विधायक ने प्रशासन से मांग की कि यदि नापतौल सही है तो लिखित में जानकारी दी जाए, नहीं रास्ता तत्काल खुलवाया जाए। दूसरे मुद्दे...
युद्ध के लिए फंडिंग…. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज निकालने के 20 लाख डॉलर वसूल रहा ईरान

युद्ध के लिए फंडिंग…. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज निकालने के 20 लाख डॉलर वसूल रहा ईरान

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। अमेरिका और इजरायल (America and Israel) से युद्ध लड़ रहा ईरान (Iran) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर जहाजों से वसूली (Recovery Ships) कर रहा है। खबर है कि कुछ जहाजों को गुजरने देने के लिए लाखों डॉलर लिए जा रहे हैं। ईरान के एक सांसद ने ही ऐसा दावा किया है। इससे पहले ईरान ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका की तरफ से हमले किए जाते हैं, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य, अलादीन ब्रूजेर्दी ने कहा कि यह कदम पहले ही लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा, 'अब, चूंकि युद्ध की अपनी लागत होती है, इसलिए स्वाभाविक रूप से हमें यह करना चाहिए और Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट शुल्क लेना चाहिए।' ब्रूजेर्दी ने डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी का भी जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने कहा था क...
पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया ग्रुप आज 30 उड़ानें संचालित करेगा

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया ग्रुप आज 30 उड़ानें संचालित करेगा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 23 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए कुल 30 उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है। एयरलाइन के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह उड़ानें निर्धारित (शिड्यूल्ड) और गैर-निर्धारित (नॉन-शिड्यूल्ड) दोनों श्रेणियों में होंगी। एयर इंडिया ग्रुप जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें संचालित करेगा। इनमें दिल्ली और मुंबई से एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से सेवाएं देगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए चार और रियाद के लिए चार उड़ानें संचालित करेगा। इसके अलावा, 12 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए चलाई जाएंगी, जो परिचालन स्थितियों और स्लॉट उपलब्धता पर निर्भर करेंगी। यूएई में दुबई, अबू धाबी और शारजाह के लिए विशेष उड़ानें संचाल...