Saturday, March 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 14, 2026

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक और नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की। कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने किसी भव्य आयोजन की बजाय सादगी को प्राथमिकता देते हुए बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और सोहा अली खान जैसे कई करीबी दोस्त शामिल हुए। कानूनी तौर पर शादी के बाद कृतिका और गौरव पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस मौके पर कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव आइवरी बंद...
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन
अभिनेत्री नीना गुप्ता हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। 66 वर्षीय अभिनेत्री हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में सादगी भरे अंदाज में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शिरकत की। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद ऑनलाइन अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब एक बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने इन खबरों पर अपनी खास हास्य शैली में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे बस यही चाहिए, एक रियल-लाइफ 'बधाई हो'। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि समारोह के दौरान उन्होंने मोटे कपड़े वाली साड़ी पहनी थी, जिसकी वजह से वह तस्वीरों में थोड़ी भारी-भरकम नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया की अटकलों पर ली चुटकी नीना ने यह भी कहा कि इस उम्र...
‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

मनोरंजन
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से पहला गाना 'आरी आरी' रिलीज कर दिया गया है। जिस तरह फिल्म की पहली किस्त के गीत 'ना दे दिल परदेसी नू' ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था, उसी तरह अब 'आरी आरी' को भी फिल्म के दूसरे भाग में नए अंदाज में पेश किया गया है। यह गाना मशहूर पंजाबी ट्रैक 'आरी आरी' का नया संस्करण है, जिसमें आधुनिक संगीत और पंजाबी बीट का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। 'आरी आरी' के नए संस्करण को वो बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया है। गीत का संगीत संयोजन और प्रोग्रामिंग शशवत सचदेव ने किया है। वहीं नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), जैस्मीन सैंडल्स, खान साहब और सुधीर यदुवंशी ने इसे अपनी आवाज दी है। रैप के बोल रेबल और टोकन ने लिखे और गाए हैं, जबकि गीत के बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं। संगीत एडम लुकास ने तैयार किया है। निर्देशक आदित्य धर की यह फि...
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन बनी काल, इंतजार करते-करते बुजुर्ग की मौत

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन बनी काल, इंतजार करते-करते बुजुर्ग की मौत

राष्ट्रीय
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हो गई। घंटों से लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लाल सराय इलाके में हुई दर्दनाक घटना यह घटना कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय स्थित पानी की टंकी के पास सामने आई। जानकारी के मुताबिक यहां स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी लाइन में एक बुजुर्ग भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अचानक बिगड़ी तबीयत, गिर पड़े बुजुर्ग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लंबे समय तक धूप में खड़े रहने, भूख-प्यास और थकान के कारण बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की और सीपीआर...
लाइव इंटरव्यू के बीच मंत्री को अचानक अंदर से खींच ले गए आए अफसर बोले-राष्ट्रपति इंतजार कर रहे हैं

लाइव इंटरव्यू के बीच मंत्री को अचानक अंदर से खींच ले गए आए अफसर बोले-राष्ट्रपति इंतजार कर रहे हैं

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच पूरी दुनिया का निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम पर टिकी हैं। इस बीच, अमेरिका में एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें टीवी पर लाइव इंटरव्यू दे रहे एक मंत्री को बीच इंटरव्यू से खींचकर निकाल लिया गया। दरअसल, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट स्काई न्यूज को एक इंटरव्यू दे रहे थे। एंकर उनसे सवार पूछ रहे थे, तभी अंदर एक अफसर आया और कहा कि राष्ट्रपति आपको बुला रहे हैं। इसके बाद मंत्री बेसेंट ने वहीं इंटरव्यू छोड़ दिया और वाइट हाउस के सिचुएशन रूम पहुंच गए। इंटरव्यू के बीच आया अचानक संदेश 63 वर्षीय बेसेंट उस समय Sky News के पत्रकार विल्फर्ड फोर्स्ट के साथ “The Master Investor Podcast” के लिए इंटरव्यू दे रहे थे। यह बातचीत वाशिंगटन स्थित ट्रेजरी विभाग के ऐतिहासिक कैश रूम में चल रही थी। इंटरव्यू के अभी करीब 13 मिनट ही हुए थे कि अचानक...
अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, गांव में मची भगदड़; कई लोग घायल

अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, गांव में मची भगदड़; कई लोग घायल

राष्ट्रीय
रंगारेड्डी । तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए और कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वेंकटापुरम गांव में हुई घटना यह घटना संगारेड्डी जिले के वेंकटापुरम गांव की बताई जा रही है। शुक्रवार को गांव के लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। कोई खेतों की ओर जा रहा था तो कोई घर के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड गांव की तरफ आ गया और लोगों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागने लगे लोग स्थानीय लोगों के मुताबिक मधुमक्खियां अचानक लोगों को डंक मारने लगीं। इससे घबराकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई ग्रामीण घरों के अंदर छिप गए, जबकि ...
मोनालिसा की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर, कहा— कहीं सनातन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं

मोनालिसा की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर, कहा— कहीं सनातन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
इंदौर । इंदौर में आयोजित सनातन क्रिकेट प्रीमियर लीग के कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक Devkinandan Thakur ने मोनालिसा भोंसले की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए काफी प्रसिद्धि दिलाई गई और बाद में उन्होंने एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली। ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं यह सनातन को बदनाम करने की कोई साजिश तो नहीं है। सरकार से कानून बनाने की मांग मोनालिसा भोंसले के विवाह पर प्रतिक्रिया देते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार से एक कानून बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरे धर्म का युवक या युवती किसी हिंदू से शादी करता है तो शादी के बाद उसे हिंदू धर्म अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कानून बनता है तो उन्हें किसी भी अंतरधार्मिक विवाह से आपत्ति नहीं होगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्रिकेट इंदौर में आयोजित सना...
अकेले घूमने वाली महिलाओं के लिए ये देश हैं सबसे ज्यादा सेफ… भारत टॉप 100 में भी नहीं

अकेले घूमने वाली महिलाओं के लिए ये देश हैं सबसे ज्यादा सेफ… भारत टॉप 100 में भी नहीं

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया भर में महिलाओं (Women) के बीच अकेले यात्रा करना बहुत लोकप्रिय हो गया है लेकिन किसी जगह को चुनते समय सुरक्षा (Security) सबसे बड़ी चिंता होती है. हाल ही में एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें बताया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा (Women's Safety) के मामले में नॉर्डिक (Nordic) और पश्चिमी देश (Western countries) सबसे ऊपर है. यानी ये देश सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए सबसे सेफ हैं. जबकि इस लिस्ट में भारत टॉप 100 देशों में भी शामिल नहीं है। अमेरिका के जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट फॉर वुमन, पीस एंड सिक्योरिटी ने पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के साथ मिलकर दि वीमेन, पीस एंड सिक्योरिटी (WPS) द वुमन, पीस एंड सिक्योरिटी (WPS) इंडेक्स 2025-26 पब्लिश किया है. यह इंडेक्स 181 देशों को तीन मुख्य पैमानों के आधार पर रैंक करता है। 2025-26 के WPS इंडेक्स के अनुसार, नॉर्डिक और पश्चिमी यूरोपीय देश इस...
देश में आज फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ…. कई इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट.

देश में आज फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ…. कई इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट.

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश (Country) में मौसम (Weather) एक बार फिर तेजी से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों, खासकर गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी और लू का असर जारी रहने की आशंका भी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख औ...
पश्चिम एशिया युद्ध की स्थिति में भी अफवाह फैला रही कांग्रेस : मोदी

पश्चिम एशिया युद्ध की स्थिति में भी अफवाह फैला रही कांग्रेस : मोदी

राष्ट्रीय
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट और युद्ध की परिस्थितियों के बीच भी कांग्रेस देश में अफवाह फैलाने और गलत जानकारी देने में लगी हुई है, जबकि भाजपा-एनडीए सरकार किसानों के हित, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पूर्वोत्तर के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान असम के लिए 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में देश के प्रति ईमानदार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के भाषण को सुनें। मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने एक बार कहा था कि उत्तर कोरिया और दक्ष...