Thursday, March 5खबर जो असर करे |
Shadow

Day: March 2, 2026

पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति

पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बड़वानी जिले के भीलट बाबा देवस्थल नागलवाड़ी में सोमवार को हुई पहली कृषि कैबिनेट में कृषि, सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी और सहकारिता से संबंधित 27 हजार 500 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। किसान कल्याण वर्ष में आयोजित पहली कृषि कैबिनेट में किसानों और विभिन्न उत्पादक गतिविधियों में लगे लोगों के लिए 25 हजार 678 करोड़ रूपये की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कृषि कैबिनेट में नर्मदा नियत्रंण मण्डल की बैठक में बड़वानी जिले की 2 सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए 2,068 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इन योजनाओं में स्वीकृत की गई राशि अगले 5 वर्षों में व्यय की जायेगी। जनजातीय अंचल में मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों ने जनजातीय परंपरागत वस्त्रों को धारण कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अ...
तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बताया इंडस्ट्री का अनदेखा सच

तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बताया इंडस्ट्री का अनदेखा सच

अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी सच्चाई पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में तापसी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बार सिर्फ इसलिए फिल्मों से बाहर कर दिया गया क्योंकि फिल्म के मुख्य अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। तापसी ने कहा कि इंडस्ट्री में आज भी कई जगह कास्टिंग पर हीरो का प्रभाव हावी रहता है। उन्होंने बताया, मुझे सीधे तौर पर कभी नहीं बताया गया, लेकिन कई बार ऐसा महसूस हुआ कि मुझे इसलिए हटाया गया क्योंकि हीरो मुझे कास्ट नहीं करना चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि अगर फिल्म का निर्देशक मजबूत और प्रभावशाली न हो, तो सेट पर हीरो की ही चलती है। उनका मानना है, जहां निर्देशक बड़ा नाम नहीं होता, वहां कास्टिंग और अन्य फैसलों में हीरो का दबदबा ज्यादा होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों फिल्म अस्सी को...
शादी के बीच ‘राणाबाली’ का नया गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज

शादी के बीच ‘राणाबाली’ का नया गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दोनों की बहुप्रतीक्षित फिल्म राणाबाली का नया रोमांटिक गाना ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।फिल्म के निर्माताओं ने खास अंदाज में इस गाने को रिलीज करते हुए इसे नवविवाहित जोड़े के लिए एक भावनात्मक तोहफा बताया है। गाने में विजय और रश्मिका के किरदारों की शादी और उसके बाद के प्रेमपूर्ण पलों को खूबसूरती से फिल्माया गया है। पारंपरिक परिधानों में सजे दोनों सितारों की शाही एंट्री और शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही है। गाने की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है, जहां रश्मिका का किरदार जायम्मा और विजय का किरदार राणाबाली भावनात्मक और रोमांटिक अं...
देश का फूड बास्केट है मध्यप्रदेश

देश का फूड बास्केट है मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश
परीक्षा के समय में तनावमुक्त रहें विद्यार्थीमध्य पूर्व की वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति में राज्य सरकार, वहां रह रहे प्रदेश के परिवारों के साथ भोपाल! राज्य सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। पर्व के समय जनजातीय भाई बहनों के साथ रहने और लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिये पहली कृषि कैबिनेट बड़वानी में सोमवार को आयोजित की गई है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों सहित युवा, महिला, गरीब, सभी के कल्याण के लिए गतिविधियां संचालित हैं। राज्य सरकार ने किसान कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। फसल की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए भावांतर योजना में अब सरसों को भी शामिल किया जा रहा है। उड़द प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अब कि...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी नागरिक इस पवित्र अग्नि में नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश और समाज के प्रति अपने योगदान की संपूर्णता का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।...
राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रंगों के पावन पर्व होली की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द्र, भाईचारे और सामाजिक समरसता का त्यौहार है। यह उत्सव, हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है। रंगों का त्यौहार होली प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति लेकर आए। सभी के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार करें।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि होली प्रेम और आत्मीयता से रिश्तों को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें भेदभाव, ईर्ष्या और कटुता को त्यागकर सद्भाव, एकता और पारस्परिक सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे प्रदेश में होली का उत्सव सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाता है। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी न...
इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष गहराया, लेबनान तक फैल रहा तनाव

इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष गहराया, लेबनान तक फैल रहा तनाव

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव अब और अधिक भीषण होता जा रहा है। ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर भारी बमबारी की खबरें सामने आई हैं, जिनमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और आम नागरिकों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। लेबनान तक फैलता संघर्षतनाव अब पड़ोसी लेबनान तक फैल गया है। ईरान के समर्थन में माने जाने वाले संगठन हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद इजरायल ने उत्तरी मोर्चे पर जवाबी कार्रवाई तेज करते हुए हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ा तनावरिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के शहर तेल अवीव के पास मिसाइल गिरने और यरूशलम पर भी हमले की कोशिश की गई। इसके अलावा वेस्ट बैंक के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की बात कही गई। इन हमलों को पहले ईरान की सीधी प्रतिक्रिया माना जा रहा था, लेकिन बाद में हिज्बुल्...
नेतन्याहू ने IDF को तेहरान पर हमले और तेज करने का आदेश दिया

नेतन्याहू ने IDF को तेहरान पर हमले और तेज करने का आदेश दिया

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा संकेत देते हुए सेना को ईरान के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। यह घोषणा उन्होंने रक्षा मुख्यालय ‘किर्या’ में उच्चस्तरीय बैठक के बाद की। बैठक में रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज, सेना प्रमुख इयाल जमीर और खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्नेया शामिल थे। इसके बाद नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना ईरान के खिलाफ अपने ऑपरेशन को और व्यापक रूप देगी। तेहरान पर लगातार हमलों का दावा इजरायल ने कहा कि उसकी सेना Israel Defense Forces पहले से ही तेहरान को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रही है और आने वाले दिनों में यह और तेज होगी। नेतन्याहू ने संकेत दिया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायल अपने सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लेता। खामेनेई की मौत के बाद भड़का तनाव यह बयान उस ...
एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव तेज

एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव तेज

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ गया है। पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई एयरस्ट्राइक के बाद अब अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है। पिछले करीब 48 घंटों से जारी छिटपुट गोलीबारी अब भारी हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच गई है। तालिबान का जवाबी कार्रवाई का दावा तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि नागरिकों की मौत के जवाब में अफगान बलों ने पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और ठिकानों को निशाना बनाया। उनके अनुसार, कार्रवाई में मल्टी-बैरेल रॉकेट लॉन्चर, टैंक, आर्टिलरी और मोर्टार जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 15 चौकियों पर कब्जे का दावा तालिबान प्रवक्ता ने दावा किया कि नंगरहार-खैबर और कुनार-बाजौर सीमाई इलाकों में हमले कर पाकिस्तान की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया...
फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों का UAE सरकार उठाएगी ठहरने-खाने का पूरा खर्च

फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों का UAE सरकार उठाएगी ठहरने-खाने का पूरा खर्च

अंतरराष्ट्रीय
दुबई। संयुक्त अरब अमीरातकी सरकार और General Civil Aviation Authority (GCAA) ने यात्रियों के हक में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। क्षेत्र में चल रहे तनाव और एयरस्पेस बंद होने की वजह से जिनकी भी फ्लाइट्स रद्द हुई हैं, उनके रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम अब सरकार की तरफ से किया जाएगा। बता दें कि क्षेत्रीय तनाव और एयरस्पेस बंद होने से प्रभावित हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने विशेष सहायता योजना लागू की है। इस फैसले के तहत जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उनके रहने, खाने-पीने और जरूरी सुविधाओं का पूरा खर्च अब सरकार वहन करेगी। यह व्यवस्था 1 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह निर्णय General Civil Aviation Authority (GCAA) के साथ समन्वय में लिया गया है, ताकि एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को असुविधा न हो और यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। ट्रां...