Tuesday, March 17खबर जो असर करे |
Shadow

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर फिर आएंगे साथ

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर निर्माता करण जौहर के साथ नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

सिद्धार्थ को आखिरी बार ‘परम-सुंदरी’ में देखा गया था, जबकि फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘ववन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में व्यस्त हैं, जिसकी घोषणा साल 2024 में की गई थी। इससे पहले वह ‘योद्धा’ में नजर आए थे, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया था।

नई फिल्म में जटिल रिश्तों की कहानी

सूत्रों के अनुसार, करण जौहर स्टूडियो सिद्धार्थ के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी उनके व्यक्तित्व के अनुकूल मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह एक भावनात्मक ड्रामा होगा, जिसकी कहानी जटिल रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमेगी।

गर्मियों में शुरू हो सकती है शूटिंग

अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार चलता है, तो फिल्म की शूटिंग साल 2026 की गर्मियों में मुंबई में शुरू हो सकती है। इस प्रोजेक्ट के निर्देशन की जिम्मेदारी शरन शर्मा संभालेंगे, जिन्हें ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि करण जौहर ने ही ‘स्टूडेंट ऑफ इ ईयर’ के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ऐसे में दोनों का यह संभावित सहयोग एक बार फिर दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रहा है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *