Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 23, 2025

नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट लुक देख ट्रोलर्स बोले – ब्रा को…

नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट लुक देख ट्रोलर्स बोले – ब्रा को…

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों की वजह से अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर में नेहा ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वो अपनी सिंगिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और डिफरेंट स्टइालिंग के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार नेहा को अपने इसी ड्रेसिंग सेंस की वजह से जमकर ट्रोल भी किया जाता है। ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा का ड्रेसिंग सेंस देख लोगों का दिमाग घूम गया। टी-शर्ट के ऊपर पहनी ब्रादरअसल, नेहा कक्कड़ हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ऐसे में उनका एयरपोर्ट लुक देखने लायक था। नेहा को देखकर पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका जाने नहीं दिया। नेहा के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का लूज पैंट और मैचिंग टॉप कैरी किया था। लेकिन इसके साथ नेहा ने टॉप के ऊपर ब्लैक कलर की ब्रा पहनी है। उनके इस लुक को देखकर हर क...
कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की ‘जी ले जरा’ पर लटक गई तलवार ?

कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की ‘जी ले जरा’ पर लटक गई तलवार ?

मनोरंजन
मुंबई। फरहान अख्तर की हाल ही में 120 बहादुर रिलीज हुई है. इस वॉर ड्रामा में एक्टर ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फरहान के एक प्रोजेक्ट के सच होने की सभी को उम्मीद है, वह है ‘जी ले ज़रा’, साल 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी और इसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि इसे किस्मत कहें या नियति, घोषणा के बाद भी फिल्म में देरी होती रही और ये कभी फ्लोर पर नहीं आई, और आज भी दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म रिलीज़ होगी. वहीं अब फरहान अख्तर ने ‘जी ले ज़रा’ में हुई डिले को लेकर चुप्पी तोड़ी है. ‘जी ले ज़रा’ में क्यों हुई देरी?हाल ही में, अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ के प्रमोशन के दौरान फरहान अख्तर ने समदीश को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मेरी फिल्म तूफ़ान साल 2021 में रिलीज़ हुई थी, और उसके ठीक बाद, मैं ‘जी ले ज़रा’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन करने वाला था...
लव एंड वॉर की वजह से रामायण 2 की रिलीज में होगी देर?

लव एंड वॉर की वजह से रामायण 2 की रिलीज में होगी देर?

मनोरंजन
मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो अपकमिंग फिल्में रामायाण पार्ट 1-2 और लव एंड वार को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि रणबीर की रामायण के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि जो डेट्स पहले रामायण के लिए अलॉट हुई थीं, वो अब संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर के लिए इस्तेमाल होंगी।पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म शूट करेंगे रणबीरएक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने पहले तय किया था कि वो पहले रामायण का शूट खत्म करेंगे और फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के बचे हुए हिस्सों को पूरा करेंगे। हालांकि, जितना सोचा गया था, रामायण के शूट में उससे ज्यादा वक्त लग रहा है, तो अब हो सकता है कि रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म को प्राथमिकता दे सकते हैं और अपनी डेट्स उस हिसाब से अलोकेट कर सकते हैं।रामायण...

फराह खान यूट्यूब की कमाई से भरती हैं बच्चों की स्कूल की फीस और….

मनोरंजन
मुंबई। डांस कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। उन्हें अक्सर किसी न किसी सेलेब्रिटी के घर जाकर कुकिंग वीडियोज बनाते देखा गया है। इस काम में उनका कुक दिलीप भी उनकी मदद करता है। अब फराह ने बताया है कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। वो अपने बच्चों की स्कूल फीस यूट्यूब की कमाई से देती हैं। इसी कमाई का कुछ हिस्सा उनके कुक दिलीप को भी मिल रहा है। एक साल में कमाईसोहा अली खान के पॉडकास्ट पर इस बात को मानते हुए, फराह ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि क्या कहूं। ''मुझे लगता है कि मैंने कहीं कहा था कि अपने पूरे करियर में, शायद एक साल में, मैंने इतना पैसा नहीं कमाया, भले ही मैंने इतनी सारी फिल्में डायरेक्ट की हों।'इसलिए शुरू किया यूट्यूबफराह ने यूट्यूब पर आने का कारण बताते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म के लिए लंब...
Ind vs SA: वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे शुभमन गिल! जानें किसे मिलेगी टीम की कमान

Ind vs SA: वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे शुभमन गिल! जानें किसे मिलेगी टीम की कमान

Uncategorized
गुवाहाटी। शुभमन गिल (Shubhman Gill) गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज (Three-match ODI series) से भी बाहर रहेंगे। बीसीसीआई के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम पर कप्तानी के लिए विचार किया जा सकता है जबकि सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम में हैं। बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन नहीं है। उन्हें आराम की जरूरत होगी और भारतीय टीम प्रबंधन उनकी वापसी के लिए हड़बड़ी नहीं करेगा। गिल को कोलकाता में पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में ऐंठन का सामना करना पड़ा था। वह चोट के कारण गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल सके हैं। वह इस समय मुंबई में हैं जहां उनके एमआरआई समेत बाकी टेस्ट हो रहे हैं। सूत्र ने कहा, ''यह दे...
टेस्ट में पहली बार किसी टीम के 4 बल्लेबाजों की अच्छी शुरुआत… पर कोई भी नहीं बना पाया अर्धशतक

टेस्ट में पहली बार किसी टीम के 4 बल्लेबाजों की अच्छी शुरुआत… पर कोई भी नहीं बना पाया अर्धशतक

Uncategorized
नई दिल्ली। गुवाहटी टेस्ट मैच (Guwahati Test Match) बहुत खास है। पहली बार इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी मैच से टेस्ट क्रिकेट की सदियों पुरानी परंपरा को नया रूप मिला है, जिसमें टी ब्रेक (Tea break) पहले और लंच ब्रेक बाद में हो रहा है। इस बीच साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम ने भी एक इतिहास रच दिया है। टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब किसी टीम के टॉप 4 के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इसका अफसोस साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को जरूर रहा होगा। दरअसल, साउथ अफ्रीका के टॉप 4 के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में कम से कम 35 रन बनाए, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। एडेन मार्करम 38, रयान रिकेल्टन 35, ट्रिस्...
US कोर्ट से बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका, चुकानी होगी 1 अरब डॉलर से अधिक की रकम

US कोर्ट से बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका, चुकानी होगी 1 अरब डॉलर से अधिक की रकम

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) की एक अदालत (Court) ने बायजू अल्फा (Byju Alpha) और अमेरिका (America) के लेंडर GLAS ट्रस्ट कंपनी LLC की याचिका के आधार पर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) के खिलाफ डिफॉल्ट निर्णय सुनाया है। इस आदेश के तहत रवींद्रन को व्यक्तिगत रूप से एक अरब अमेरिकी डॉलर (One billion US dollars) से अधिक की राशि चुकानी होगी। इस मामले की सुनवाई के दौरान डेलावेयर दिवाला अदालत ने पाया कि रवींद्रन ने उसके दस्तावेजी जानकारी आदेश का पालन नहीं किया और कई मौकों पर टालमटोल करते रहे। कोर्ट के फैसले में क्या कहा गया?कोर्ट के फैसले में कहा गया- अदालत ने प्रतिवादी रवींद्रन के खिलाफ डिफॉल्ट निर्णय सुना दिया है। इसमें 533,000,000 अमेरिकी डॉलर की राशि उनके व्यक्तिगत भुगतान के लिए निर्धारित की गई है, और खंड 2, खंड 5 और खंड 6 से संबंधित मामले में 540,647,109.29 अमेरिकी डॉलर की राशि चुकाने का आदेश...
IndiGo की सेंसेक्स इंडेक्स में एंट्री, अब इसके शेयर पर निवेशको की नजर

IndiGo की सेंसेक्स इंडेक्स में एंट्री, अब इसके शेयर पर निवेशको की नजर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (India's largest Airline, IndiGo) का संचालन करने वाले इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) 22 दिसंबर से बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में शामिल हो गई है। बीएसई इंडेक्स सर्विसेज (BSE Index Services) ने शनिवार को यह जानकारी दी। अब सोमवार को इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। शनिवार को शेयर 0.92% बढ़कर 5840.25 रुपये पर बंद हो गया। टाटा मोटर्स सूचकांक से बाहरबीएसई इंडेक्स सर्विसेज ने बताया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को इस सूचकांक से बाहर कर दिया जाएगा। बीएसई इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सूचकांकों के पुनर्गठन के तहत इन बदलावों की घोषणा की है, जो 22 दिसंबर (सोमवार) को बाजार खुलते ही प्रभावी हो जाएंगे। बीएसई 100 सूचकांक में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड को शामिल किया जाएगा, जो अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की जगह लेगा...
MP के जबलपुर में मिशनरी स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर छात्र को पीटने के आरोप, थाने में शिकायत…

MP के जबलपुर में मिशनरी स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर छात्र को पीटने के आरोप, थाने में शिकायत…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में छात्र के जय श्री राम (Jai Shri Ram) बोलने पर छात्र को पीटने के आरोप (Allegations Beating Student) एक स्कूल पर लगे हैं। घटना को लेकर हिंदू संगठनों के साथ पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्र का आरोप है कि पहले भी उसको कलावा पहनने पर टीचर ने पीटा था। पुलिस ने जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है। वहीं हिंदू संगठनों ने मिस्पा मिशन स्कूल पर मिशनरी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। घटना जबलपुर जिले के पाटन तहसील के एक मिशन स्कूल की बताई जा रही है। छात्र प्रबल सिंह राठौर का आरोप है कि उसने स्कूल के गार्ड को जय श्री राम बोलते हुए गेट के अंदर जैसे ही कदम रखा एक शिक्षक ने उससे पूछा कि यह क्या तरीका है। इसके साथ ही टीचर ने छात्र की पिटाई कर दी और उसे आइंदा गुड मॉर्निंग कहने को बोला। यह जानका...
नए श्रम कानूनों से कर्मचारियों को मिलेंगे बड़े लाभ, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने की सराहना

नए श्रम कानूनों से कर्मचारियों को मिलेंगे बड़े लाभ, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने की सराहना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labor Organization.) के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. हुंगबो (Director General Gilbert F. Houngbo) ने कहा है कि नई श्रम संहिता लागू (New labor code implemented) होने से सरकारी रोजगार प्रदाताओं और श्रमिकों के बीच सामाजिक सुरक्षा संवाद मजबूत होगा। एक पोस्ट में उन्होंने कहा, भारत की नई श्रम संहिताओं में सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी शामिल हैं, दिलचस्पी से इस कदम को देख रहा हूं। इस बीच, श्रम संहिता पर प्रतिक्रिया देते हुए, पॉलिसीबाजार फॉर बिजनेस के डायरेक्टर, सज्जा प्रवीण चौधरी ने कहा कि 40 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों के लिए सालाना स्वास्थ्य जांच जरूरी करना, श्रमिकों को लेकर कंपनियों के नजरिये में एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि श्रम संहिताओं को लागू करना एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि दीर्घ काल में इन कानूनों से रोजगार और सेवा प...