Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

लव एंड वॉर की वजह से रामायण 2 की रिलीज में होगी देर?


मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो अपकमिंग फिल्में रामायाण पार्ट 1-2 और लव एंड वार को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि रणबीर की रामायण के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि जो डेट्स पहले रामायण के लिए अलॉट हुई थीं, वो अब संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर के लिए इस्तेमाल होंगी।
पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म शूट करेंगे रणबीर
एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने पहले तय किया था कि वो पहले रामायण का शूट खत्म करेंगे और फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के बचे हुए हिस्सों को पूरा करेंगे। हालांकि, जितना सोचा गया था, रामायण के शूट में उससे ज्यादा वक्त लग रहा है, तो अब हो सकता है कि रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म को प्राथमिकता दे सकते हैं और अपनी डेट्स उस हिसाब से अलोकेट कर सकते हैं।
रामायण 2 की रिलीज में होगी देरी

सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि रणबीर कपूर रामायण के दोनों पार्ट का शूट करने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म पर काम करना शुरू करना चाहते थे। हालांकि, रामायण के शूट में वक्त लग रहा है तो रणबीर के पास रामायण 2 के लिए रखी डेट्स को भंसाली को देने के अलावा कोई च्वाइस नहीं है। माना जा रहा है इस वजह से रामायण 2, जो साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, उसे रिलीज होने में देरी हो सकती है।

रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल, रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *