प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने स्कूल में दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित तौर पर प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान होकर नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्थित एक निजी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान होकर नौंवी कक्षा की छात्रा (15) ने रविवार शाम को स्कूल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के स्टडी रूम में सीतापुर क्षेत्र की निवासी एक छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस दल को रवाना किया गया था। सिंह ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से छात्रा का श...









