Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

G20 समिट में PM मोदी के सहयोग के कायल हुए दक्षिण अफ्रीका के लोग, कर रहे जमकर तारीफ

जोहानिसबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट आए हैं। लेकिन उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना ने सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी (South African) नेतृत्व ही नहीं, आम लोगों को भी उनका कायल बना दिया है। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें कहा गया है कि वह वाकई इस वैश्विक दक्षिण देश की भलाई के बारे में काफी कुछ सोचते हैं।


भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ के जी-20 के सदस्य बनने के बाद समूह के नेताओं का शिखर सम्मेलन पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा पहले ही कह चुके हैं कि आयोजन में भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खासा सहयोग दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया। पीएम मोदी की मौजूदगी और उनकी तरफ से उठाए गए मु्द्दे पूरे सम्मेलन में सुर्खियों में छाए रहे।


प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे और दुनियाभर के नेताओं और सम्मेलन से जुड़े आयोजनों के बारे में लगातार जानकारी साझा करते रहे। इसने अफ्रीका के लोगों को काफी प्रभावित किया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, जी-20 के दौरान भारत ने दक्षिण अफ्रीका और इस प्रायद्वीप के प्रति जिस तरह का सहयोगी और उदार रुख दिखाया, वह बहुत प्रभावित करने वाला है। भारत को बहुत सारा प्यार।


जबर्दस्त ऊर्जा प्रेरित करने वाली
दक्षिण अफ्रीकी लोगों की प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मकता और ऊर्जा ने भी प्रभावित किया। एक यूजर ने लिखा, मैं मोदी का दीवाना हो गया हूं। उनकी ऊर्जा बहुत प्रेरित करती है। वह हमें गंभीरता से लेते हैं। एक यूजर ने लिखा, भारत के लोग आपकी तारीफ करते हैं। हम गवाह हैं, आपने निश्चित तौर पर पूरी आबादी के लिए काम किया है। सहयोग के लिए धन्यवाद। इस दौरान कुछ हल्के-फुल्के पोस्ट भी सामने आए, जिसमें पीएम मोदी को जी-20 का आधिकारिक इंफ्यूएंसर बताया गया, क्योंकि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर सम्मेलन के बारे में लगातार अपडेट मिल रहे थे। एक पोस्ट में लिखा, मुझे पीएम मोदी की हाइलाइट्स पसंद हैं, जी-20 का शानदार पीआर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *