Bigg Boss 19 : टिकट टू फिनाले टास्क में जीता यह कंटेस्टेंट; जानिए फाइनलिस्ट ?
मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले बस कुछ हफ्ते में होने वाला है। इस वक्त घर में कुल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें से अब एक कंटेस्टेंट सीधे फिनाले में पहुंच चुका है। टिकट टू फिनाले टास्क में चार कंटेस्टेंट्स ने दावेदारी पेश की थी, जिसमें से एक प्रतियोगी ने बाजी मार ली है। चलिए जानते हैं कौन है वो किस्मत वाला, जिसने बनाई सीधे फाइनल में जगह।
कौन है वो कंटेस्टेंट?आपको बताते चलें कि बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क दिया गया था, जिसमें 4 सदस्य शामिल हुए थे। इसमें अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चारों में से गौरव खन्ना ने सीधे फिनाले में जगह बना ली है। यानी कि शो को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है।
टास्क में हुए थे कुल तीन राउंडचारो कंटेस्टेंट के लिए तीन राउंड हुए थे, सभी राउंड 20 मिनट के थे। इसमें पहले राउंड में फरहाना भट्ट बाह...









