Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

कैंसर ट्रीटमेंट से थक चुकी हैं दीपिका कक्कड़, टूटकर बोलीं- मेरे दिल में डर है’ कि….


नई दिल्ली। ‘ससुराल सिमर का’ से दर्शकों के दिलों में बसने वाली सबकी प्यारी सिमर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रहीं और वो काफी समय से इसका इलाज करा रही हैं. एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट जारी है और इन सबके बीच वो समय-समय पर फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं. अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनका ट्रीटमेंट जारी है और वो रिकवर कर रही हैं, लेकिन इन सबके बीच में कई ऐसे मौके भी होते हैं जब वो हारकर टूट जाती हैं.

एक्ट्रेस खुलकर फैंस से अपनी दिल की बात करने के लिए जानी जाती हैं. वो कहती हैं कि कई बार वो ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स से थक जाती हैं और परेशान होकर रोने लग जाती हैं. उनके दिल में डर सा बैठ गया है. दीपिका बताती हैं, ‘ऐसा नहीं है कि मैं हर समय निराश महसूस करती हूं. कुछ दिन मैं वास्तव में खुश और आशावादी महसूस करती हूं. कुछ दिन मुझे लगता है कि सब कुछ बिल्कुल ठीक है, और इतनी बड़ी समस्या के बावजूद, चीजें अभी भी ठीक हैं. हर दिन कुछ नया लाता है, और आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है चलते रहना. और यही हम करने की कोशिश कर रहे हैं’.
दीपिका कक्कड़ ने दी हेल्थ अपडेट
वो आगे कहती हैं कि वो एक इमोशनल रोलर-कोस्टर राइड से गुजर रही हैं. ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस कहती हैं, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, मेरी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और चीजें सही दिशा में जा रही हैं. लेकिन मेरे दिल में अभी भी वो डर बना हुआ है, भले ही सब कुछ ठीक लग रहा हो. मैंने इस बारे में सोमनाथ सर से बात की, और उन्होंने बताया कि चिंता कैसे काम करती है. डॉ. इमरान शेख भी यही बात कहते हैं’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *