Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर फुल धमाल, एक दो नहीं ये 13 फिल्में-सीरीज होगी

मुंबई। ओटीटी और रिएक्टर लवर्स को हर हफ्ते एंटरटेनमेंट के डोज का इंतजार रहता है। ऐसे में ये हफ्ता भी धमाकेदार होने वाला है। 21 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर फुल धमाल मचने वाला है। थिएटर और ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिनकी लिस्ट काफी लंबी है। इसमें साउथ लवर्स के लिए भी काफी मूवीज और सीरीज भी हैं।
मस्ती 4

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर, नरगिस फाकरी स्टारर मूवी मस्ती 4 का है। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 21 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।
द फैमिली मैन 3

द फैमिली मैन 3 सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये सीरीज 21 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इसमें इसमें मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, श्रेया धनवंतरी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, जयदीप अहलावत और शरद केलकर अहम किरदार में हैं।
120 बहादुर

21 नवंबर को फरहान अख्तर की 120 बहादुर रिलीज होगी। रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी ये एक हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा है।
विलायत बुद्धा

विलायत बुद्धा मलयालम भाषा में 21 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन जयन नांबियार ने किया है।
पांच मीनार

21 नवंबर को फिल्म पांच मीनार तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है। इसमें राज तरुण, राशि सिंह, अजय घोष जैसे एक्टर्स हैं। ये एक क्राइम कॉमेडी थ्रिलर है।
जिद्दी इश्क
जिद्दी इश्क को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं ये एक रोमांटिक ड्रामा 21 नवंबर को रिलीज होगी।
येलो
21 नवंबर येलो तमिल भाषा में थिएटर में रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा को हरी महादेवन ने बनाया है। इस फिल्म में पूर्णिमा रवि, वैभव मुरुगनेश जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
12A रेलवे कॉलोनी
12 ए रेलवे कॉलोनी 21 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। ये सस्पेंस सुपरनैचुरल ड्रामा है। इसमें Allari Naresh और Dr. Kamakshi Bhaskarla लीड रोल में हैं।
मिडिल क्लास
21 नवंबर को ही मिडिल क्लास थिएटर रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्बन मिडिल क्लास की लाइफ दिखाई जाएगी।
होम बाउंड 

जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड 21 नवंबर को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
मास्क

डार्क कॉमेडी मास्क 21 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसे विकर्णन अशोक ने डायरेक्ट किया है।
द बंगाल फाइल्स

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स जी 5 पर कल यानी 21 नवंबर को रिलीज होगी।
डायनिंग विद द कपूर्स

डायनिंग विद द कपूर्स सीरीज नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में पूरी कपूर फैमिली नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *