Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों श्रीकांत तिवारी बनना आसान नहीं


मुंबई। The Family Man 3: भारत की सबसे पॉपुलर स्पाई थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन अब अपने मच अवेटेड तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. फैंस के चहेते मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इस बार श्रीकांत सिर्फ देश के दुश्मनों से नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी जिंदगी के लिए भी संघर्ष करते नजर आएंगे.

हाल ही में दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार को फिर से निभाने की चुनौती के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि लोगों को भले यह आसान लगे, लेकिन उनके लिए यह सफर हमेशा तनाव और घबराहट से भरा होता है. आइए डिटेल में बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

मनोज ने कहा, “मैं कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेता. मैं बहुत नर्वस इंसान हूं. मैं हमेशा पैनिक करता रहता हूं. और सेट पर अपनी घबराहट डायरेक्टर्स पर डाल देता हूं. मुझे कभी नहीं लगता कि चीजें आसान हैं.”
सीरीज के क्रिएटर राज निदिमोरू, जो बातचीत का हिस्सा थे, ने खुलासा किया कि उन्हें काफी देर बाद समझ आया कि मनोज सेट पर मजाक करते हुए भी अंदर ही अंदर स्ट्रेस में रहते थे. राज ने बताया, “वह बाहर से बिल्कुल नॉर्मल रहते थे, लेकिन दिमाग में लगातार सोचते रहते थे. उनकी नर्वसनेस हम बहुत बाद में समझ पाए.”

मनोज ने यह भी बताया कि हर सीजन की शुरुआत में वह क्रिएटर्स के साथ करीब 20 मिनट बैठकर अपने कैरेक्टर की हर बारीक बीट को समझते हैं. उनके मुताबिक, हर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत उनके लिए एक संघर्ष की तरह होती है.
द फैमिली मैन 3 का हाईलाइट
इस सीजन में श्रीकांत का मिशन उन्हें भारत के पूर्वोत्तर इलाके में ले जाएगा. वहीं, सीजन 3 का सबसे हाई-ऑक्टेन हिस्सा श्रीकांत vs रुक्मा (मनोज बाजपेयी vs जयदीप अहलावत)** है. फैंस के बीच पहले ही इस टकराव को लेकर जबरदस्त उत्साह है. दोनों कलाकारों का आमना-सामना सीजन का हाईलाइट होने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *