Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19: गौरव के ये 2 कंटेस्टेंट हैं असली कम्पटीशन, आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइस


मुंबई। बिग बोस 19 (Bigg Boss 19) में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट के घर से उनके घरवाले आ रहे हैं। पहले कुनिका के बेटे अयान और फिर अश्नूर के पिता गुरमीत के बाद मंगलवार के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा आई थीं। करीब तीन महीने बाद आकांक्षा को अपने सामने देख गौरव खुश और इमोशनल दिखे। इस दौरान पत्नी आकांक्षा ने सभी से मुलाकात की और गौरव को गेम में आगे बढ़ने की सलाह दी। आकांक्षा ने ये भी बताया कि उनका गेम कैसा चल रहा है और उन्हें अब क्या करना चाहिए।

आकांक्षा ने गौरव को दी ये एडवाइस
आकांक्षा ने गौरव से कहा कि अब उन्हें थोड़ा मतलबी बनकर अपने लिए खेलना चाहिए और अब सेफ खेलना बंद करना होगा और आगे आकर अपनी पर्सनालिटी दिखानी होगी। उन्होंने बिना मक्खन लगाए कहा कि अब उन्हें और ज्यादा कम्पटीशन की भावना के साथ खेलना चाहिए। आकांक्षा के मुताबिक अमाल और फरहाना भट्ट उनके असली कम्पटीशन है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें फरहाना से दूरी बना कर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां अधिकतर कंटेस्टेंट उनके बारे में पीठ पीछे चुगली करते हैं। पत्नी ने ये भी कहा कि उन्हें उनके फैंस और शो देखने वाली ऑडियंस से खूब सपोर्ट मिल रहा है।
फरहाना की मां लेंगी एंट्री

बता दें, बिग बॉस के इस फैमिली वीक में कुनिका की दोनों पोतियों को भी शो में लाया गया था। इसके अलावा आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट की मां शो में नजर आने वाली हैं। नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें फरहाना मां को सामने देख जोर से रोने लगती हैं। आने वाले दिनों में अमाल, मालती, शाहबाज, तान्या और प्रणित के घरवाले आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *