Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

BB19: अभिषेक के एविक्शन से नाराज यूजर्स ने मोरे को बताया- धोखाबाज कटप्पा


मुंबई। बिग बॉस 19 के रविवार के एपिसोड में अभिषेक बजाज का एविक्शन दिखाया गया। अभिषेक के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और शो देखने वाली ऑडियंस में निराशा है। किसी को नहीं लगा था कि घर के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक अभिषेक इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। रविवार को एविक्शन दिखाया गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के फैसले को गलत बताया जा रहा है। कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

प्रणित ने अभिषेक को किया बाहर
सलमान खान ने घर में वापस आए प्रणित मोरे को एक मौका दिया था कि वो अश्नूर और अभिषेक में से किसी एक को सेफ कर सकते हैं। सलमान ने इस दौरान ये भी कहा कि घर में कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार किसी एक को बचाना है। प्रणित ने यहां अश्नूर को सेफ किया और अभिषेक-नीलम गिरी के साथ एविक्ट हो गए। गौरव और मृदुल के मुताबिक अभिषेक ने घर में सबसे ज्यादा योगदान दिया था। उस हिसाब से अभिषेक को सेफ करना चाहिए था। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स प्रणित के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
X पर एक यूजर ने लिखा कि प्रणित ने अपना कम्पटीशन हटाने के लिए अभिषेक बजाज को गेम से बाहर कर दिया। बिग बॉस 19 फैन पेज ने फिल्म बाहुबली का वो सीन शेयर किया है जिसमें कटप्पा, बाहुबली की पीठ में छुरा घोंप देता है। यूजर्स ने कटप्पा प्रणित को बताया है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि मेकर्स को भी प्रणित के इस फैसले से झटका लगा होगा।
अभिषेक का गेम
बता दें, अभिषेक बजाज शो की शुरुआत से गेम में एक्टिव थे। उन्हें हर टास्क में परफॉर्म करते हुए देखा गया। वहीं प्रणित ने धीरे-धीरे गेम में अपनी जगह बनाई। अब गेम में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, अश्नूर बचे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *