Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

अमेरिका में ममदानी के बाद एक और भारतीय की इस पोस्ट के लिए दावेदारी


वाशिंगटन। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिका में कामयाबी की नई दास्तान लिख डाली है। अब एक और भारतीय अमेरिका की राजनीति में सुर्खियों में है। इस भारतीय युवक का नाम है सैकट चक्रवर्ती। सैकट सैन फ्रांसिस्को में कांग्रेस के लिए सांसद पद के उम्मीदवार हैं। अभी तक यह पद दिग्गज डेमोक्रेटिक नैंसी पेलोसी के पास रहा है। हाल ही में पेलोसी ने कहा है कि वह अब कांग्रेस के लिए उम्मीदवार नहीं बनेंगी। यानी सांसद के तौर पर यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा। तभी से यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि कांग्रेस में पेलोसी की जगह कौन लेगा। इसके बाद ही सैकट का नाम उभरना शुरू हुआ है।

कौन हैं सैकट चक्रवर्ती
सैकट, टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक अप्रवासी भारतीय के यहां पैदा हुए थे। सैकट की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने साल 2003 से 2007 के बीच हार्वर्ड में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। इसके बाद वह सैन फ्रांसिस्को चले गए और अपनी खुद की कंपनी बनाई। इसके बाद उन्होंने स्ट्राइप में सेकंड इंजीनियर की नौकरी की।

राजनीति की तरफ कब मुड़े
सैकट चक्रवर्ती ने साल 2016 में राजनीति का रुख किया। उन्होंने उसी साल स्ट्राइप में नौकरी छोड़ी थी। इसके बाद इसी साल वह बर्नी सैंडर्स के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में उतर गए। उन्होंने डेमोक्रेटिक लीडर की जमीनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरे अमेरिका की यात्रा की। सैकट ने जस्टिस डेमोक्रेट्स नाम की एक पहल भी की, जिसमें युवा पीढ़ी के नेताओं को कांग्रेस में नियुक्त किया गया।

फिलहाल क्या करते हैं सैकट
फिलहाल की बात करें तो सैकट चक्रवर्ती अब न्यू कंसेंसस को लीड करते हैं। यह एक पॉलिसी थिंक टैंक है। इसका उद्देश्य यह योजना बनाना है कि सरकार कैसे सभी अमेरिकी लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित कर सकती है। इसके अलावा सैकट एसएफ-मारिन फूड बैंक, फ्रेंड्स ऑफ ड्यूबोसे पार्क, हाउसिंग एक्सेलेरेटर फंड और नॉर्दर्न कैलिफोर्निया की नॉन-प्रॉफिट हाउसिंग एसोसिएशन जैसी गैर-लाभकारी संस्थाओं में भी शामिल हैं। सैकट चक्रवर्ती अपनी पत्नी और बेटी के साथ ड्यूबोसे ट्राइएंगल में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *