MP में बढ़ी ठंड…. 8 डिग्री तक लुढ़का पारा, नए तूफान मुरासु की आहट..फिर बिगाड़ेगा मौसम
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) ने नवंबर की शुरुआत में ही सर्दी और बारिश (Cold and Rain) का मिला-जुला रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclonic storm 'Arnab') के असर से दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। महज चार दिन में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक नीचे आ गया है। अब नए तूफान 'मुरासु' (New storm 'Murasu') के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक कई संभागों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे दिन में ठंडक बढ़ेगी, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
पांच संभागों में दिखेगा तूफान का असरमौसम विभाग के अनुसार, नए तूफान 'मुरासु' का असर जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। सोमवार को जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी...


