Sunday, November 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 8, 2026

देशभर में आज दिवाली की धूम….. जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

देशभर में आज दिवाली की धूम….. जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज रविवार को दीपावली (Diwali 2026 ) का पर्व है। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि (Amavasya Tithi) को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आए थे, जिसके स्वागत में अयोध्या के लोगों ने दीपक जलाकर स्वागत और खुशियां मनाई थीं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता ही पूजा करने विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशिता काल में होती है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है। दिवाली पर कितने दी...
दीपावाली पर आज एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार…. मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगी तेजी !

दीपावाली पर आज एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार…. मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगी तेजी !

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली (Diwali) की त्योहार है। जिसकी वजह से आज मार्केट एक घंटे के लिए खुलेगा। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading ) सेशन कहा जाता है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स आज के दिन शेयर बाजार (Stock Market) में संवत् 2083 की शुरुआत करेंगे। मुहर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) की परंपरा काफी पुरानी है। बता दें, बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। क्लोजिंग ऑक्शन 3:15 से शुरू होगा। यह दोपहर 3:35 तक चलेगा। क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग सेशनदिवाली के दिन शेयर बाजार के विशेष सत्र को ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। निवेशक इस दिन विक्रम संवत् या फिर नए हिंदू फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के तौर पर देखते हैं। इसे लक्ष्मी पूजा के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कैसा रहता है बाजार का प्रदर्शनबीते 20 मुहूर्त सेशन में से 15 के ...
MP: शिवपुरी में बड़ा हादसा…. दिवाली मनाने जा रहे 100 यात्रियों से भरी बस पलटी

MP: शिवपुरी में बड़ा हादसा…. दिवाली मनाने जा रहे 100 यात्रियों से भरी बस पलटी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में बड़ा हादसा हो गया है। दीपावली (Diwali) का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब शिवपुरी जिले (Shivpuri district) में करीब 100 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा शनिवार अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर हुआ। बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए करेरा स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, बस शनिवार सुबह गुजरात के राजकोट से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। हादसे के बाद बस में फं...