Saturday, November 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 7, 2026

MP: भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM से मिले संगठन पदाधिकारी

MP: भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM से मिले संगठन पदाधिकारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में तीन दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों (Employee Organizations) ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया. कर्मचारियों की 10 मांगों पर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई, जिनमें से 8 पर सहमति बनी है. नियमितीकरण के मुद्दे पर कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को एक महीने के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से काम पर लौटने का निर्णय लिया. हड़ताल खत्म होने से भोपाल के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 10 मांगों पर चर्चा, 8 पर बनी सहमतियूनियन अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कर्मचारियों की 10 मांगें रखी गईं. इनमें से 8 मांगों...
पैराग्वे में राजनीतिक भूचाल…. बैंकिंग संकट के बाद राष्ट्रपति को पद से हटाया, घर में नजरबंद

पैराग्वे में राजनीतिक भूचाल…. बैंकिंग संकट के बाद राष्ट्रपति को पद से हटाया, घर में नजरबंद

अंतरराष्ट्रीय
असुन्सियोन। दक्षिण अमेरिकी देश (South American Country) पराग्वे (Paraguay) में एक बड़े बैंकिंग संकट (Banking Crisis) ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. डिजिटल बैंक Ueno के डूबने के बाद राष्ट्रपति सैंटियागो पेना (President Santiago Peña) को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पूर्व उपराष्ट्रपति पेड्रो अलियाना (Former Vice President Pedro Alliana) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली. वहीं, पद से हटाए गए पेना को घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया गया है. बैंक के कामकाज पर रोक लगने से लाखों ग्राहकों की जमा पूंजी फंस गई है. इस मामले में सरकारी धन के इस्तेमाल और बैंक को राजनीतिक संरक्षण देने के आरोपों की जांच चल रही है. संसद ने महाभियोग के जरिए पेना को हटायापराग्वे की सीनेट में शुक्रवार को राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को पद से हटाने के लिए महाभियोग पर वोटिंग हुई. मौजूद सभी 44 सांसदों ने उन्हें पद से हटान...