Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

बीरभूम में विस्फोटकों की जब्ती, आसनसोल में 21 अवैध हथियार बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

बीरभूम से भारी मात्रा में विस्फोटक और आसनसोल से 21 अवैध हथियार बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार
कोलकाता, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में दो अलग-अलग सफल अभियानों को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बीरभूम जिले में गुरूवार तड़के की गई पहली कार्रवाई में, एसटीएफ ने मुरारई थाने के अंतर्गत बरुआ गोपालपुर गांव में एक अवैध ठिकाने पर छापेमारी कर विस्फोटकों का एक बड़ा भंडार जब्त किया। इस सिलसिले में राजग्राम के मोहम्मद रजा शेख उर्फ गुडा और सिउड़ी के तिलपाड़ा निवासी मुकेश सिंह नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान एक हजार 150 जिलेटिन छड़ें, 989 डेटोनेटर और 12 हजार मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड बरामद की गई है। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और एसटीएफ का आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) भी इन भारी विस्फोटकों के संभावित उपयोग को लेकर मामले की गहन जांच कर रहा है।

दूसरी ओर, अवैध हथियारों के खिलाफ एक अन्य बड़े अभियान में, एसटीएफ ने आसनसोल-दुर्गापुर आयुक्तालय के पांडवेश्वर थाना क्षेत्र से बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार और गुरुवार नवंबर को की गई छापेमारी में कुख्यात अपराधी और अवैध कोयला कारोबार से जुड़े आरोपित एसके शाहजहां को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 अवैध आग्नेयास्त्र और 65 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए हथियारों में छह लंबी मस्कट, सात मिलीमीटर की चार पिस्तौल और 11 पाइप गन शामिल हैं, जबकि कारतूसों में आठ मिलीमीटर के 47 और 7.65 मिलीमीटर के 18 राउंड कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *