MP: निवाड़ी की जेरोन खालसा नगर परिषद में आज मतगणना… अध्यक्ष को हटाने के लिए हुई थी वोटिंग
निवाड़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले (Niwari district) में आज शुक्रवार को एक अहम फैसला होगा. जेरोन खालसा नगर परिषद (Jeron Khalsa City Council) की अध्यक्ष कुसुम पस्तोर (Kusum Pastor) पद पर बनी रहेंगी या उन्हें हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, इसका जवाब आज होने वाली मतगणना से मिलेगा. अध्यक्ष को हटाने के लिए राइट-टू-रिकॉल के तहत मतदान कराया गया था, जिसमें 61.52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे. अब सबकी नजरें आज आने वाले नतीजे पर टिकी हैं।
कुसुम पस्तोर साल 2022 में नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं. फिर इसी साल अप्रैल में उनके खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया. पार्षद उनके कामकाज के तरीके से नाराज बताए जाते हैं. साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए थे।
दूसरी तरफ कुसुम का कहना है कि पार्षदों को गुमराह कर उनसे साइन करवाए गए हैं. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग नग...




