Thursday, August 6खबर जो असर करे |
Shadow

ईरान जंग के बीच दहल उठा दुबई: 20 मिनट में लगातार 7 धमाके, धुआं-धुआं आसमां


तेहरान। ईरान जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बड़े शहर दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में ताबड़तोड़ कई धमाकों की खबर है। अमीराती अधिकारियों ने कहा है कि 20 मिनट में कम से कम सात धमाके हुए, लेकिन उन्होंने धमाके की वजह नहीं बताई। इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में आसमान में धुएं के घने गुबार छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के अंदर कम से कम सात धमाके हुए।

इसी बीच, इराक के न्यूज़ आउटलेट्स ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि, अमीराती मीडिया ने धमाके की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, NASA की थर्मल इमेज से पता चला है कि बंदरगाह के पास मौजूद एक वेयरहाउस में आग लग गई थी, जिसका इस्तेमाल फ्यूल (ईंधन) को स्टोर करने और उसे एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता था।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रिहायशी इलाके के पास रात के आसमान में काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। अरब मीडिया ने बताया कि अमीराती अधिकारियों ने आग का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही, यमन की राजधानी सना में भी धमाकों की खबर मिली; कुछ सूत्रों ने इन आवाज़ों को हवाई हमले से जोड़ा, तो कुछ ने यमन के इलाके से मिसाइल दागे जाने से।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के दौरान UAE हाई अलर्ट पर रहा है, क्योंकि इस इलाके में अमेरिका के सहयोगियों पर तेहरान की जवाबी कार्रवाई में उसे अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *