Tuesday, November 10खबर जो असर करे |
Shadow

बेटों के साथ त्योहार नहीं मना पाईं सेलिना जेटली, दिवाली पर छलका मां का दर्द

मुंबई। दिवाली का त्योहार जहां हर तरफ खुशियां और रोशनी लेकर आया, वहीं अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए यह मौका भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल रहा। अभिनेत्री ने इस बार भी अपने तीनों बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर के बिना दिवाली मनाई।

सेलिना ने बच्चों की याद में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की और उनके साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। सेलिना के तीनों बेटे फिलहाल ऑस्ट्रिया में अपने पिता पीटर हाग के साथ रह रहे हैं। अभिनेत्री और पीटर के बीच तलाक तथा बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है।

सेलिना ने इंस्टाग्राम पर बेटों के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें तीनों की बहुत याद आ रही है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत दिवाली बच्चों के साथ ही रही है। अभिनेत्री के मुताबिक, जब उन्होंने पहली बार अल्ट्रासाउंड में अपने बच्चों को देखा था, तभी से वे उनकी जिंदगी की रोशनी बन गए थे। सेलिना ने यह भी लिखा कि बच्चों के बिना यह उनकी दूसरी दिवाली है और इस दूरी को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में उन छोटे-छोटे पलों को भी याद किया, जब वह अपने बच्चों के लिए समोसे, पानी-पुरी, केक, सिनेमन रोल और लादी पाव बनाया करती थीं। उन्होंने बच्चों की भावनात्मक स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें डर है कि मौजूदा परिस्थितियों के बीच कहीं उनके बेटे मां के प्यार और साथ को न भूल जाएं। सेलिना की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *