Tuesday, September 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 8, 2026

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर… गंगा के उफान से कोसी का पानी 6 फिट तक घरों में घुसा

बिहार के नवगछिया में बाढ़ का कहर… गंगा के उफान से कोसी का पानी 6 फिट तक घरों में घुसा

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। चारों तरफ फैला मटमैला पानी, डूबे हुए स्कूल और पानी में चलती नावें. बिहार में बाढ़ का यह मंजर इन दिनों नवगछिया (Naugachia) के मदरौनी इलाके (Madrauni area) में देखने को मिल रहा है. कोसी नदी (Kosi River) के बढ़ते जलस्तर के साथ गंगा (Ganga River) के उफान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. कहीं 5 से 6 फीट तक पानी भरा है, वहीं कई घरों के भीतर तक पानी पहुंच चुका है. ऐसे हालात में लोगों की आवाजाही का सहारा सिर्फ नाव रह गई है। नाव के जरिए मदरौनी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तो दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से कोसी का पानी लगातार फैल रहा है. इससे हजारों की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार सबसे बड़ी परेशानी पानी की निकासी नहीं हो पाना है. कटिहार की तरफ जिस जगह कोसी नदी गंगा में मिलती है, वहां गंगा का जलस्तर पहले से बढ...
सागर शराब कांड में 13 की मौत…. जीतू पटवारी बोले- सच छिपा रही सरकार. 50 से ज्यादा ने तोड़ा दम

सागर शराब कांड में 13 की मौत…. जीतू पटवारी बोले- सच छिपा रही सरकार. 50 से ज्यादा ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) में जहरीली शराब मामले (Toxic liquor cases) में सोमवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बीमार लोगों का अस्पताल में इलाच चल रहा है और गांव में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही ताकि किसी में लक्षण दिखे तो उनका इलाज किया जाएगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने यह जानकारी दी है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मौत के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने कहा है कि सरकार और प्रशासन मरने वालों की सही संख्या को छिपा रहा है। पटवारी ने दावा किया है कि 50 से ज्यादा मौतें हुई हैं। पटवारी ने किया 50 से ज्यादा मौत का दावाबुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा ‘हमारा प्रशासन और सरकार मौतें छिपा रही है। 50 से ज्यादा मौतें ह...
MP: उमा भारती ने उज्जैन पहुंचकर किए महाकाल के दर्शन….शराब कांड को लेकर जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल

MP: उमा भारती ने उज्जैन पहुंचकर किए महाकाल के दर्शन….शराब कांड को लेकर जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने सागर जिले (Sagar district) में अवैध और जहरीली शराब (Illegal Poisonous liquor) से हुई मौतों के मामले में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं उमा भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने धर्म और कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। क्या जिम्मेदार लोगों को अवैध शराब की जानकारी नहीं थी?उमा भारती ने सागर शराब कांड का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि जब क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी, तब स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, सरपंच और पार्षद क्या कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या इन जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी नहीं थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी सराहना की। उमा भारती ने क...