MP: गरबा में गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर लगे रोक….BJP विधायक बोलीं- विधर्मियों के साथ चली जाती थीं 4.5 लाख हिंदू लड़कियां….
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भाजपा विधायक उषा ठाकुर (BJP MLA Usha Thakur) ने नवरात्रि (Navaratri) के दौरान गरबा पंडालों (Garba Pandals) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बिना किसी आधिकारिक आंकड़े के एक अजब दावा किया कि हर साल गरबे के दौरान करीब 4.5 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ चली जाती थीं और बाद में करीब 9 लाख बच्चों को जन्म देतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग पहचान छिपाकर पंडालों में आते हैं इसलिए पहचान करना जरूरी है।
4.5 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जाती थींउषा ठाकुर ने कहा कि यह मुद्दा अब भी कायम है। यह जनसांख्यकी को प्रभावित करने वाला दुखदायी मुद्दा था क्योंकि हर साल करीब 4.5 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जाती थीं। बाद में ये लड़कियां करीब 9 लाख बच्चों को जन्म देतीं। इसका जनसांख्यकी पर असर पड़ रहा था। हालांकि उन...



