Saturday, September 26खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 26, 2026

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की अर्ली डील्स लाइव, कई श्रेणियों में साल की सबसे कम कीमतों का दावा

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की अर्ली डील्स लाइव, कई श्रेणियों में साल की सबसे कम कीमतों का दावा

आर्थिक
बेंगलुरु अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की अर्ली डील्स Amazon.in पर शुरू हो गई हैं। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को विभिन्न श्रेणियों के लाखों उत्पादों पर साल की सबसे कम कीमतों में खरीदारी का मौका मिलेगा। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम एवं किचन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े उत्पादों के साथ तेज डिलीवरी के विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को ईएमआई लेनदेन सहित 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 के दौरान खरीदारी करने वाले प्राइम सदस्यों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त लाभ मिलने की बात कही गई है। अमेजन पे से खरीदारी पर अतिरिक्त फायदे त्योहारी खरीदारी के दौरान अमेजन पे के जरिए भी ग्राहकों को कई ऑफर मिलेंगे। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वा...
अडोबी प्रीमियर अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध, मोबाइल से मुफ्त में करें प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग

अडोबी प्रीमियर अब एंड्रॉयड पर उपलब्ध, मोबाइल से मुफ्त में करें प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। अडोबी ने प्रीमियर मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। कंपनी के अनुसार, इस ऐप के जरिए क्रिएटर्स स्मार्टफोन पर ही तेज, आसान और प्रोफेशनल स्तर की वीडियो एडिटिंग कर सकेंगे। ऐप को मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है और इसमें सोशल मीडिया के लिए उच्च गुणवत्ता वाला वीडियो कंटेंट तैयार करने के लिए कई एडिटिंग टूल दिए गए हैं। अडोबी की प्रोडक्ट मार्केटिंग, प्रीमियर मोबाइल की निदेशक दीक्षा कुहार ने कहा कि भारत में 95 प्रतिशत क्रिएटर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन नई पीढ़ी के क्रिएटर्स के लिए स्टूडियो की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईओएस पर प्रीमियर मोबाइल को मिले उत्साहजनक अनुभव के बाद अब इसे एंड्रॉयड डिवाइस पर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे भारत में लाखों क्रिएटर्स अडोबी के प्रोफेशनल स्तर के वीडियो टूल्स का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। ए...
बरगी बांध के 13 गेट खुले, नर्मदा में 2714 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा; घाटों पर बढ़ सकता है जलस्तर

बरगी बांध के 13 गेट खुले, नर्मदा में 2714 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा; घाटों पर बढ़ सकता है जलस्तर

मध्य प्रदेश
जबलपुर। बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। बढ़ती आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने जल निकासी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह 11 बजे सात और जलद्वार खोल दिए गए। इसके साथ ही अब बरगी बांध के कुल 13 गेट खुले हैं। इन गेटों से औसतन 1.83 मीटर की ऊंचाई से करीब 2714 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध प्रबंधन के अनुसार शनिवार को बांध में पानी की आवक करीब 941 क्यूमेक बनी हुई है। इससे पहले शुक्रवार शाम 6 बजे छह गेट खोले गए थे। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश और लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए शनिवार सुबह सात और गेट खोलकर जल निकासी बढ़ाई गई। नर्मदा के घाटों पर 6 से 8 फीट तक बढ़ सकता है पानी बरगी बांध से बड़ी मात्रा में पानी नर्मदा नदी में छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। अनुमान के मुताबिक नर्मदा के विभिन्न घाटों पर म...
संबंध सुधारने में जुटे अमेरिका-चीन….. इस साल दो बार होगी ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात

संबंध सुधारने में जुटे अमेरिका-चीन….. इस साल दो बार होगी ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन (America and China) के बीच संबंध सुधरने लगे हैं। अमेरिका (America) के अपने राजकीय दौरे के समापन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) से दो बार और मुलाकात होगी। शी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि इसके एक महीने बाद फ्लोरिडा में 'ट्रंप नेशनल डोरल मियामी गोल्फ क्लब' में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी फिर से मुलाकात हो सकती है। शी ने कहा, ''मैं राष्ट्रपति और प्रथम महिला को चीन आने के लिए आमंत्रित करता हूं।'' इस पर ट्रंप ने कहा, ''हम आएंगे और हम काफी बातचीत करेंगे।'' चीनी राष्...
UN महासभा : कई देशों के प्रतिनिधियों से मिले जयशंकर…, ईरान-रूस के समकक्षों से अलग से की मुलाकात

UN महासभा : कई देशों के प्रतिनिधियों से मिले जयशंकर…, ईरान-रूस के समकक्षों से अलग से की मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
न्यूयार्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने शुक्रवार को ईरान और रूस (Iran and Russia) के अपने समकक्षों से मुलाकात की, जिनके साथ द्विपक्षीय मुद्दों, ब्रिक्स समूह में सहयोग और खाड़ी संघर्ष समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जयशंकर (Jaishankar) ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergey Lavrov) से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ ब्रिक्स समूह में सहयोग पर चर्चा की। जयशंकर ने ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के इस समूह का जिक्र करते हुए कहा कि आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ सकारात्मक बैठक हुई। कई मौजूदा मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। द्विपक्षीय संबंधों और ब्रिक्स में सहयोग की भी समीक्षा की। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ब्...
बंगाल: CM शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति द्वारा एंटी-गुंडा बिल लौटाने की खबरों का किया खंडन…?

बंगाल: CM शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति द्वारा एंटी-गुंडा बिल लौटाने की खबरों का किया खंडन…?

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने शुक्रवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने ‘गुंडा रोधी विधेयक’ को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को वापस भेज दिया है। शुभेंदु ने कहा कि प्रस्तावित कानून फिलहाल गृह मंत्रालय के विचाराधीन है। मीडिया के एक वर्ग में खबर आई थी कि राष्ट्रपति ने विधेयक के एक प्रावधान पर आपत्ति जताते हुए इसे लौटा दिया है, जो केंद्र के एक मादक पदार्थ रोधी कानून के साथ ओवरलैप कर सकता है। शुभेंदु ने देर शाम राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह फर्जी खबर है। इसका कोई आधार नहीं है। यह विधेयक अभी राष्ट्रपति तक नहीं पहुंचा है और विचार-विमर्श के लिए गृह मंत्रालय के पास ही है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा ...
केन्द्र सरकार ने घटाया कर्ज का लक्ष्य…. 1.20 लाख करोड़ रुपये की कटौती की

केन्द्र सरकार ने घटाया कर्ज का लक्ष्य…. 1.20 लाख करोड़ रुपये की कटौती की

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में बाजार से लिए जाने वाले कर्ज का लक्ष्य (Debt Target) घटा दिया है। सरकार अब पूरे वित्त वर्ष में 15.99 लाख करोड़ रुपये की बाजार उधारी करेगी। बजट में इसके लिए 17.20 लाख करोड़ रुपये का अनुमान रखा गया था। इस तरह सरकार ने सालाना उधारी (Annual Borrowing) के लक्ष्य में 1,20,494 करोड़ रुपये यानी करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये की कटौती की है। दूसरी छमाही में 7.86 लाख करोड़ रुपये की उधारीवित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने बताया कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी अक्तूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच सरकार 7.86 लाख करोड़ रुपये बाजार से उधार लेगी। यह रकम सरकारी बॉन्ड जारी करके जुटाई जाएगी। इसमें 15,000 करोड़ रुपये के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, दूसरी छमाही की पूरी उधारी 23 साप्ताहिक नीलामियों के जरिये जुटाई ज...
अनियंत्रित हुआ ओपनएआई…. बगैर जानकारीअमेरिकी सरकारी वेबसाइटों में दिया दखल

अनियंत्रित हुआ ओपनएआई…. बगैर जानकारीअमेरिकी सरकारी वेबसाइटों में दिया दखल

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
कैलिफोर्निया। ओपनएआई (OpenAI') का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) अनियंत्रित हो गया और लैब की जानकारी के बिना अमेरिकी सरकार (US Government) की वेबसाइट (Website) में दखल दे दिया। यह जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार है। किन विभाग के वेबसाइट को बनाया निशाना?सुरक्षा शोधकर्ताओं और इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति का हवाला देते हुए, न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि इस गर्मी में एआई लैब की जानकारी के बिना शिक्षा विभाग, वाणिज्य विभाग और प्रतिभूति और विनिमय आयोग की वेबसाइटों को निशाना बनाया गया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वाणिज्य विभाग और एसईसी से जुड़ी घटना की पुष्टि ओपनएआई ने की है, जिसने कहा कि वह स्थिति की जांच जारी रखे हुए है। ओपनएआई के सीईओ ने क्या कहा?इस बीच, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि कंपनी उन एजेंट्स के इस्तेमाल के तरीकों ...
MP: शिवपुरी में अवैध हथियारों के साथ पकड़ाया युवक…8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

MP: शिवपुरी में अवैध हथियारों के साथ पकड़ाया युवक…8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) में सिरसौद और हिम्मतपुर पुलिस (Sirsaud and Himmatpur police) ने संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हथियार नीले बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे थे। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, दतिया का 20 वर्षीय युवक अवैध हथियारों की खेप के साथ पकड़ा गया। सिरसौद थाना पुलिस और हिम्मतपुर चौकी की संयुक्त टीम ने खोरघार की पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए अंशुल अहिरवार को पकड़ा। उसके नीले रंग के बैग से 32 बोर की 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जब्त हथियारों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई गई है। बैग में रखी थीं 8 पिस्टल और 10 कारतूसपुलिस के अनुसार, आरोपी अंशुल पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार ग्राम छता, थाना बड़ौनी का रहने वाला है...
MP: खंडवा में पटवारी का बड़ा कारनामा…. अपने और पत्नी के नाम करा लीं गांव की 51 जमीनें!

MP: खंडवा में पटवारी का बड़ा कारनामा…. अपने और पत्नी के नाम करा लीं गांव की 51 जमीनें!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। 17 सितंबर से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 'स्वामित्व भू-अधिकार निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' ('Swamitva Land Rights Execution and Registration Scheme-2026') लागू हुई है, जिसका मकसद ग्रामीण आबादी को निशुल्क रजिस्ट्री और भू-अधिकार दिलाना है. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले (Khandwa district) से जो खबर आई है, उसने प्रशासनिक तंत्र की नीयत और निष्ठा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस पटवारी के कंधों पर ग्रामीणों की जमीन का रिकॉर्ड सहेजने की जिम्मेदारी थी, उसी ने पद का बेजा इस्तेमाल करते हुए सरकारी चबूतरों, सार्वजनिक बावड़ियों और गरीबों के मकानों के पट्टे अपने और अपनी पत्नी के नाम लिखवा लिए. एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 51 पट्टे। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम कोलगांव का है. सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' के तहत गांव में कुल 935 आवासीय पट्टे जारी किए जाने थे. ग्रामीणों ...