Monday, September 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 14, 2026

‘बंटवारा 1947’ के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद प्रीति जिंटा ने प्रोजेक्ट पर जताया गर्व

‘बंटवारा 1947’ के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद प्रीति जिंटा ने प्रोजेक्ट पर जताया गर्व

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) के बाद इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में वापसी की थी। अब फिल्म के प्रदर्शन पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट पर गर्व है। दिए इंटरव्यू में प्रीति ने कहा कि किसी फिल्म में काम करते समय उनका पूरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर रहता है। उनके मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के बाद उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर वह ज्यादा नहीं सोचतीं। अभिनेत्री ने कहा, मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है और यह मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। एक अभिनेत्री के तौर पर मैं हमेशा उम्मीदों को ध्यान में रखती हूं...
हर पात्र परिवार तक उसका हक पहुंचाना हमारा संकल्प, राशन व्यवस्था को बना रहे डिजिटल और पारदर्शी : गोविंद सिंह राजपूत

हर पात्र परिवार तक उसका हक पहुंचाना हमारा संकल्प, राशन व्यवस्था को बना रहे डिजिटल और पारदर्शी : गोविंद सिंह राजपूत

मध्य प्रदेश, विशेष समाचार
भोपाल। मध्य प्रदेश में राशन की दुकान पर लाइन, कागजी प्रक्रिया और भुगतान की पारंपरिक व्यवस्था अब बदलने जा रही है। मध्य प्रदेश में राशन वितरण डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को अब उनके मोबाइल वॉलेट में मिलने वाले डिजिटल रुपये के टोकन के जरिए राशन उपलब्ध कराने की तैयारी है। भोपाल और इंदौर में शुरू होने वाला यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का पूरा मॉडल बदल सकता है। यह कहना है मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का है। हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी काे दिए साक्षात्कार में उन्हाेंने वर्तमान में विभाग द्वारा किये जा रहे नवाचाराें और आगामी कार्ययाेजना पर विस्तृत चर्चा की है। प्रस्तुत है मंत्री राजपूत से बातचीत के मुख्य अंश........ सवाल : मध्यप्रदेश में राश...
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद संतों के जीवन पर फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद संतों के जीवन पर फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हरिद्वार। बाबा नीम करौरी के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद फिल्म की निर्माता अनुप्रिया अब संत-महापुरुषों के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश को बड़े पर्दे के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। अनुप्रिया ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के साथ संत-महापुरुषों के जीवन पर फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हनुमान अंश के निर्माण के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने थीं। फिल्म में किसी बड़े नाम या चर्चित कलाकार के नहीं होने और सीमित बजट में बनने के कारण शुरुआत में इसकी सफलता को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं। इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का समर्थन मिला और यह लगा...
वामिका, जॉन और रवीना समेत कई हस्तियों को मिलेगा ‘सिने काइंड अवॉर्ड्स’

वामिका, जॉन और रवीना समेत कई हस्तियों को मिलेगा ‘सिने काइंड अवॉर्ड्स’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
सिनेमा के जरिए सामाजिक सरोकारों और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए सिने काइंड अवॉर्ड्स-2026 का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और पीपल फॉर एनिमल्स के सहयोग से आयोजित यह पहल काइंडनेस, संवेदनशीलता और पशु कल्याण के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को पहचान देने पर केंद्रित है। इस वर्ष सम्मान पाने वाली प्रमुख हस्तियों में अनंत अंबानी, जॉन अब्राहम, रवीना टंडन, वामिका गब्बी, कल्याण वर्मा, अमित राय और राजन शाही के नाम शामिल हैं। इनके अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को भी सम्मानित किया जाएगा। सिने काइंड अवॉर्ड्स के जरिए फिल्मकारों, कलाकारों, पत्रकारों, नवाचार से जुड़े लोगों और जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मान दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदला...
दोस्ती, प्यार और उलझनों से भरी ‘डोंट बी शाय’ ट्रेलर जारी, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

दोस्ती, प्यार और उलझनों से भरी ‘डोंट बी शाय’ ट्रेलर जारी, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी मूल फिल्म 'डोंट बी शाय' का ट्रेलर जारी कर दिया है। श्रीती मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह युवा रोमांटिक हास्य फिल्म दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी पेश करती है। फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत किया है, जबकि ग्रिशमा शाह और विकेश भूटानी सह-निर्माता हैं। फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश डुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू आल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में आरुषि बजाज की श्यामली 'शाय' दास की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी जिंदगी को एक तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ाना चाहती है। लेकिन अचानक बदलते हालात उसकी पूरी दुनिया को उलझा देते हैं। शाय खुद को लोकप्रिय और अमीर मयंक के प्रति अपने आकर्षण तथा अ...
गणेशोत्सव : प्रथम पूज्य गणपति में समाहित है बुद्धि, विवेक और मंगल का संदेश

गणेशोत्सव : प्रथम पूज्य गणपति में समाहित है बुद्धि, विवेक और मंगल का संदेश

लेख, विशेष समाचार
देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव की धूम 25 सितंबर तक रहेगी। लोग श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर संपूर्ण मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वास्तव में विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति, गणनायक, एकदंत, लंबोदर और गजानन जैसे अनेक नामों से पूजे जाने वाले भगवान गणेश भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में विशिष्ट स्थान रखते हैं। किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में प्रथम पूज्य के रूप में गणपति का स्मरण करने की परंपरा रही है। धार्मिक मान्यताओं में उन्हें बुद्धि, विवेक, विद्या और शुभारंभ का देवता माना गया है। यही कारण है कि विवाह, गृहप्रवेश, यज्ञ, पूजा, व्यापार और शिक्षा जैसे मांगलिक कार्यों में सबसे पहले गणेश पूजन किया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प...
मोदी-जिनपिंग की बैठक के बाद कांग्रेस ने केन्द्र को घेरा… लद्दाख-अरुणाचल पर पूछे तीखे सवाल?

मोदी-जिनपिंग की बैठक के बाद कांग्रेस ने केन्द्र को घेरा… लद्दाख-अरुणाचल पर पूछे तीखे सवाल?

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) की द्विपक्षीय बैठक के बाद कांग्रेस (Congress) ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने सवाल पूछे हैं कि क्या चीन के साथ रिश्ते सामान्य करने की कोशिश के बीच भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब सरकार देगी? क्या गलवां के बाद पूर्वी लद्दाख में भारत की स्थिति पहले जैसी है? क्या ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी? और चीन के साथ रिकॉर्ड व्यापार घाटे को कम करने के लिए सरकार की रणनीति क्या है? कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने चीन के साथ भारत के रिश्तों को लेकर चार बड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चीन के साथ संबंधों में सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ना अलग बात है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों से जुड़...
भारत से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश… BRICS में हिस्सा न लेकर पछता रहे तारिक रहमान?

भारत से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश… BRICS में हिस्सा न लेकर पछता रहे तारिक रहमान?

अंतरराष्ट्रीय
ढ़ाका। बांग्लादेश (Bangladesh) ने रविवार को कहा कि वह भारत (India) के साथ अपने रिश्तों को फिर से सुधारना चाहता है और आपसी हितों के आधार पर नए द्विपक्षीय संबंध (New Bilateral Relations) बनाना चाहता है। विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) का यह बयान बांग्लादेश के उस ऐलान के दो दिन बाद आया है, जिसमें गुरुवार को कहा गया था कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Prime Minister Tariq Rahman) भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। निमंत्रण पाकर भी नहीं आए तारिक रहमानइसके बजाय निमंत्रण बिम्सटेक के अध्यक्ष को भेजा गया था। दो दिन तक चला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। भारत ने रहमान को ‘बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्सटेक) के अध्यक्ष के त...
India-EU FTA से यूरोपीय बाजार में भारतीय कारों का रास्ता होगा आसान…. घटेगा शुल्क

India-EU FTA से यूरोपीय बाजार में भारतीय कारों का रास्ता होगा आसान…. घटेगा शुल्क

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) और यूरोपीय संघ (European Union) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए (Free Trade Agreements- FTAs) में भारतीय कारों के लिए यूरोपीय बाजार का रास्ता आसान करने का प्रावधान किया गया है। समझौते के मसौदे के अनुसार, पहले साल भारत में बनी 2.5 लाख यात्री कारों को यूरोपीय संघ के बाजार में 8 प्रतिशत रियायती शुल्क पर प्रवेश मिलेगा। यह संख्या धीरे-धीरे बढ़कर समझौते के 10वें साल से 4 लाख वाहन सालाना हो जाएगी। खास बात यह है कि इन कारों पर लगने वाला शुल्क भी चरणबद्ध तरीके से घटाया जाएगा और पांचवें साल से शून्य हो जाएगा। कितनी भारतीय कारों को मिलेगा कम शुल्क का फायदा?पहले साल 2.5 लाख भारतीय कारों को रियायती शुल्क पर यूरोपीय बाजार में प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था भारतीय मूल की आंतरिक दहन इंजन यानी आईसीई कारों और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों यानी एचईवी के लिए है। हालांकि, ...
नई दिल्ली घोषणापत्र में ईरान पर भरोसा, इस्राइल को नसीहत.. क्या ग्लोबल साउथ की ओर बढ़ रहा भारत?

नई दिल्ली घोषणापत्र में ईरान पर भरोसा, इस्राइल को नसीहत.. क्या ग्लोबल साउथ की ओर बढ़ रहा भारत?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की राजधानी आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit:) के ऐतिहासिक मंच से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति (International Diplomacy) का एक नया आयाम देखने को मिला। भारत (India) की मेजबानी में जारी हुए नई दिल्ली घोषणापत्र (New Delhi Declaration) में ईरान के प्रति गहरा विश्वास झलका। पश्चिमी एशिया के घटनाक्रमों पर इस्राइल को खुलकर नसीहत दी गई। अमेरिका का सीधा नाम लिए बिना उसकी एकतरफा पाबंदियों और आर्थिक नीतियों पर तीखा निशाना साधा गया है। यह साझा घोषणापत्र सामने आते ही भारत के बढ़ते दबदबे का दुनिया को एहसास हो गया। क्यों कि इससे ये बात साफ हो गई कि भारत अब पश्चिमी देशों के प्रभाव से निकलकर पूरी मजबूती के साथ ग्लोबल साउथ यानी वैश्विक दक्षिण की अगुवाई करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। भारत की विदेश नीति में बड़े बदलाव का संकेत क्या?ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणापत्र में अपनाई गई भाषा बे...