Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 10, 2026

दिल्ली आ रहे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग… भारत के साथ हो सकती है दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति पर बड़ी डील

दिल्ली आ रहे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग… भारत के साथ हो सकती है दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति पर बड़ी डील

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) भारत (India) आ रहे हैं। इस दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। जिनपिंग अपने साथ तोहफा भी ला रहे हैं। दुर्लभ खनिजों (Rare Minerals) की आपूर्ति को लेकर भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय समझौते के आसार हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा के मद्देनजर इस समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 12 सितंबर की शाम को द्विपक्षीय वार्ता होगी। वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ 11 को द्विपक्षीय वार्ता होगी। गौरतलब है कि पूर्व में चीन के साथ हुई बातचीत में वह भारत को दुर्लभ खनि...
ट्रंप ने किया H-1B Visa की नई फीस को सपोर्ट…. बोले- ‘अमेरिकी वर्कर को मिले जॉब

ट्रंप ने किया H-1B Visa की नई फीस को सपोर्ट…. बोले- ‘अमेरिकी वर्कर को मिले जॉब

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में H-1B वीजा (US H-1B Visa) सरकार के निशाने पर आ चुका है और इसके जरिए विदेशों से होने वाली हायरिंग को मुश्किल बनाया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने H-1B वीजा याचिका पर लगाई जाने वाली फीस को लेकर पेश किए गए एक प्रस्ताव को सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि इससे कंपनियां अब विदेश से स्किल वर्कर को लाने से पहले अमेरिकी वर्कर्स को नौकरी और ट्रेनिंग देंगी। फीस से उन्हें ऐसा करने का प्रोत्साहन मिलेगा। अमेरिका में लेबर डे के मौके पर दिए गए एक संदेश में उन्होंने H-1B वीजा को लेकर ये सारी बातें कही हैं। ट्रंप ने कहा, 'ये तय करने के लिए कि हम अमेरिकी वर्कर्स को काम पर रखें और उन्हें ट्रेनिंग दें, हम H-1B वीजा याचिकाओं पर एक नई फीस का प्रस्ताव रख रहे हैं। इससे कंपनियां विदेश से लेबर देखने से पहले योग्य अमेरिकियों में निव...
SIR में इन्फोसिस फाउंडर नीलेकणी सहित कई हस्तियों के नाम अटके, भेजे नोटिस….

SIR में इन्फोसिस फाउंडर नीलेकणी सहित कई हस्तियों के नाम अटके, भेजे नोटिस….

राज्य, राष्ट्रीय
बेंगलुरु। भारत (India) के कई राज्यों में SIR यानी मतदाता सूची (Electoral Roll) का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) जारी है, जिनमें कर्नाटक भी शामिल है। खबर है कि कई बड़ी हस्तियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिनमें इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी (Nandan Nilekani), एक्टर शिवराजकुमार और जेरोधा के फाउंडर कामत ब्रदर्स यानी नितिन और निखिल शामिल हैं। अधिकारियों ने इन नोटिस पर हैरानी जताई है और जांच की बात कही है। खास बात है कि इन नोटिसों की बात ऐसे समय पर आई है, जब भारत रत्न प्रोफेसर सीएनआर राव का नाम चिह्नित किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। जबकि, अधिकारियों का कहना है कि कोई नोटिस नहीं दिया गया है। हाल ही में पंजाब में हुए SIR में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम कटने पर भी जमकर सियासी बवाल हुआ था। चड्ढा ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर बदले की कार्रवाई के आरो...
E20 पेट्रोल पर सरकार की बड़ी तैयारी…. और ज्यादा एथनॉल मिलाने का बनाया प्लान

E20 पेट्रोल पर सरकार की बड़ी तैयारी…. और ज्यादा एथनॉल मिलाने का बनाया प्लान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पेट्रोल (Petrol) में एथनॉल (Ethanol) मिलाने की मौजूदा E20 व्यवस्था (E20 system) के बाद सरकार अब इससे आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर (Tarun Kapoor) ने बुधवार को कहा कि सरकार पेट्रोल में 20 फीसदी से अधिक एथनॉल ब्लेंडिंग की अनुमति देने पर काम कर रही है। हालांकि, ज्यादा एथनॉल वाले ईंधन का इस्तेमाल फ्लेक्सी-फ्यूल व्हीकल्स (Flex-fuel vehicles-FFV) के जरिए किया जाएगा। क्या है सरकार का प्लान?एक कार्यक्रम में तरुण कपूर ने कहा कि E20 प्रोग्राम अबतक बहुत सफल रहा है और कई वाहन कंपनियों ने जल्द ही फ्लेक्सी-फ्यूल गाड़ियां पेश करने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ''अब हमारा ध्यान फ्लेक्सी-फ्यूल गाड़ियों पर है और ऐसी सम्मिश्रण की मंजूरी देना है जो E20 से ज्यादा हो।'' उन्होंने कहा कि ऐसी गाड़ियों की पेशकश के साथ-साथ ईंधन बिक्री केंद्रों पर शुद्ध एथनॉल ...

जनगणना: इस बार मिलेगी Self Enumeration की सुविधा….16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

Uncategorized
नई दिल्ली। जनगणना-2027 (Census 2027) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार लोगों को अपना जनगणना ब्योरा खुद दर्ज करने (Self Enumeration) की सुविधा भी मिल रही है। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की जा सकेगी। वहीं, 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना करेंगे। स्व-गणना पूरी करने वाले परिवार को एक स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और घर पहुंचने वाले प्रगणक को यह संख्या बतानी होगी। जाति और राष्ट्रीयता के लिए प्रमाणपत्र नहीं मांगा जाएगाजनगणना के दौरान जाति और राष्ट्रीयता से जुड़ी जानकारी व्यक्ति की ओर से दी गई सूचना के आधार पर दर्ज की जाएगी। इसके लिए किसी नागरिक से प्रमाणपत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक परिवार से निर्धारित 40 सवाल पूछकर जानकारी दर्ज की जाएगी। 5 से 9 जनवरी तक होगा पुनरीक्षण1 दिसंबर से...
भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V… आज राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे

भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V… आज राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। इस्लामी समुदाय (Islamic community) के 50वें इमाम (50th Imam) प्रिंस रहीम आगा खान पंचम (Prince Rahim Aga Khan V) बुधवार देर रात अपनी पहली भारत यात्रा (India Tour) पर नई दिल्ली (New Delhi) पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया। आगा खान पंचम 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे रहेंगे। इस दौरान वह दिल्ली में वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। व‍िदेश मंत्रायल के अनुसार, आगा खान पंचम की यह भारत यात्रा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है। प्रिंस रहीम आगा खान करीब एक सप्‍ताह तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वो अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद भी जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातदिल्ली प्रवास के दौरान आगा खान की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औ...
फिलीपींस में बड़ा हादसा….. समुद्री क्षेत्र में यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लापता

फिलीपींस में बड़ा हादसा….. समुद्री क्षेत्र में यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लापता

अंतरराष्ट्रीय
मनीला। फिलीपींस (Philippines) के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। मनीला (Manila) से कोरोन (पालवान प्रांत) जा रही एक यात्री फेरी 'एमवी जून एस्टर' (MV June Aster) में अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड (Philippine Coast Guard) की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। 134 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीतटरक्षक बल की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाबयाब (Commodore Noemie Cayabyab) ने एक रेडियो साक्षात्कार में हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, 'दुर्घटनाग्रस्त फेरी में कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और 17 क्रू मेंबर्स (नाविक दल) शामिल थे।' बताया गया कि अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों का आंकड़ा: शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार...