Friday, September 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: September 25, 2026

भोपाल में तैयार होंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के अहम विद्युत उपकरण, भेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल में तैयार होंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के अहम विद्युत उपकरण, भेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय
भोपाल। देश में आधुनिक रेल परिवहन को गति देने की दिशा में भोपाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय रेल ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के संयुक्त समूह को 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट तैयार करने और 35 वर्षों तक उनके दीर्घकालिक रखरखाव का ठेका दिया है। करीब 24 हजार करोड़ रुपये के इस बड़े अनुबंध में भेल की भोपाल इकाई की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। यहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए मोटर, ट्रांसफार्मर और कन्वर्टर सहित प्रमुख विद्युत उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। भेल और टीआरएसएल ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला संयुक्त उद्यम बनाया है। संयुक्त समूह के माध्यम से कुल 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेनसेट में 16 कोच होंगे। इन ट्रेनों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा है ...
मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का पर मिसाइल अटैक का खतरा…. हूती विद्रोही कर सकते हैं हमला

मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का पर मिसाइल अटैक का खतरा…. हूती विद्रोही कर सकते हैं हमला

अंतरराष्ट्रीय
मक्का। मुस्लिमों (Muslims) के सबसे पवित्र शहर मक्का (Holiest city, Mecca) पर हमले का साया मंडरा रहा है। ये बात खुद सऊदी अरब (Saudi Arabia) की सुरक्षा एजेंसियां कह रही हैं। उन्हें डर है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही (Houthi rebels) इस पवित्र शहर को अपना निशाना बना सकते हैं। सऊदी सिविल डिफेंस ने गुरुवार को पवित्र शहर मक्का और अन्य इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अमूमन ऐसी चेतावनियां मिसाइल हमले के संभावित खतरे का संकेत देती हैं। एजेंसी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, "मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में आगाह करने के लिए 'नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म' की ओर से चेतावनी जारी की गई है।" 10 दिनों से भी कम समय में यह दूसरी बार है, जब अधिकारियों ने मक्का के लिए ऐसी चेतावनी जारी की है। सऊदी अरब के पश्चिमी तट के अन्य इलाकों के लिए भी अलग-अलग चेतावनियां जारी की गईं, जिनमें लाल...
BJP ने 5 राज्यों के चुनाव में खर्च किए 529.38 करोड़ रुपये, सबसे ज्यादा बंगाल में 287 करोड़

BJP ने 5 राज्यों के चुनाव में खर्च किए 529.38 करोड़ रुपये, सबसे ज्यादा बंगाल में 287 करोड़

आर्थिक, पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने पांच राज्यों- असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों (Assembly elections) में कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें सबसे ज्यादा 286.99 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल (West Bengal) में खर्च हुए। बंगाल में पार्टी ने चुनाव प्रचार पर 217.16 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 69.83 करोड़ रुपए खर्च किए। बाकी 4 राज्यों में पार्टी ने 242 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, कांग्रेस (Congress) ने कुल मिले चुनावी फंड 207.17 करोड़ रुपये में से सबसे ज्यादा केरल चुनाव में 105.34 करोड़ रुपए खर्च किए। भाजपा का बंगाल में खर्च कांग्रेस के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किए गए कुल 248.55 करोड़ रुपए के खर्च से ज्यादा रहा। सीपीआई(एम) का कुल खर्च 39.04 करोड़ रुपए रहा। इसका खुलासा चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट से हुआ है। कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में 42.08 करोड़ रुपए ख...
28 सितंबर से 3 दिन हड़ताल… दूसरे बैंक के ATM से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

28 सितंबर से 3 दिन हड़ताल… दूसरे बैंक के ATM से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बैंक यूनियनों (Bank Unions) की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल (Three-day Nationwide Strike) के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम (ATMs Other Banks) से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब एंड सिंध समेत कई बैंकों ने इस संबंध में घोषणा की है।  हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर रविवार को बैंक खुले रहेंगे। उधर, हड़ताल को देखते हुए केंद्र ने सितंबर के वेतन व पेंशन का भुगतान 5 दिन पहले करने का फैसला किया है। केंद्रीय कर्मियों, औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में वेतन व पेंशन शुक्रवार को ही भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे कर्मियों का वेतन भी इसी के साथ आएगा।...
फेस्टिव सीजन में नहीं होगी LPG की किल्लत …. मोदी सरकार ने Plan-B पर शुरू किया काम

फेस्टिव सीजन में नहीं होगी LPG की किल्लत …. मोदी सरकार ने Plan-B पर शुरू किया काम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच अभी भी सबकुछ ठीक नहीं हो पाया है, मिडिल ईस्ट टेंशन (Middle East Tensions) के बीच होर्मुज (Hormuz) ही नहीं, बाब-अल-मंदेब समेत अन्य समुद्री रूट्स में बाधाएं जारी हैं. भारत (India) के लिए ये सब इसलिए खास है, क्योंकि देश में फेस्टिव सीजन (Festive season) शुरू होने वाला है. यानी LPG की खपत बढ़ना तय है, लेकिन इस तेज त्योहारी मांग को पूरा करने में खाड़ी देशों से सप्लाई में रुकावट का बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में अभी से सरकार ने अपने प्लान-बी (Modi Govt Plan-B) पर काम करना शुरू कर दिया है, ताकि आम जनता को त्योहारों पर एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से न जूझना पड़े. इसके लिए सरकारी स्वामित्व वाली रिफाइनरियां एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं. घरेलू मांग पूरा करने के लिए तैयारीब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारी मौसम में एलपीजी ...
इटली: मेलोनी सरकार ने स्कूलों के लिए बदले नियम… भाषा की सीमा तय, नकाब पर भी रोक

इटली: मेलोनी सरकार ने स्कूलों के लिए बदले नियम… भाषा की सीमा तय, नकाब पर भी रोक

अंतरराष्ट्रीय
रोम। इटली (Italy) में स्कूलों (Schools) को लेकर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने स्कूलों (Schools) में इटैलियन भाषा (Italian language) की कम जानकारी रखने वाले बच्चों की संख्या पर एक सीमा तय कर दी है. इसके साथ ही स्कूलों में नकाब पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया है। फैसले के पक्ष में मेलोनी प्रशासन का कहना है कि इन नियमों से छात्रों में इटैलियन भाषा को सीखने और स्कूलों में एकीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. लेकिन विपक्ष के साथ ही कुछ शिक्षक संगठनों और यूनियनों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इस फैसले से छात्रों और उनके परिवारों पर असर पड़ सकता है। सरकार के नए प्लान के मुताबिक किसी भी क्लास में इटैलियन भाषा पर कम पकड़ वाले बच्चों की संख्या 30 फीसदी होगी. इस फैसले में खास बात यह है कि बच्चों की सीमा न...
केदारनाथ में 5 माह में निकला 50.3 मीट्रिक टन कचरा…. पिछले पूरे साल से ढाई गुना ज्यादा

केदारनाथ में 5 माह में निकला 50.3 मीट्रिक टन कचरा…. पिछले पूरे साल से ढाई गुना ज्यादा

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से इस साल कचरे के बढ़ते आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं. दरअसल, अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच यहां 50.30 मीट्रिक टन कचरा (50.30 Metric Tonnes Waste) निकला है. यह कचरा पिछले साल पूरे टूरिस्ट सीजन (Tourist season) में जुटाए गए कचरे से ढाई गुना से भी ज्यादा है। यह जानकारी नगर पंचायत ने आरटीआई के जवाब में दी है. दरअसल, नोएडा के आरटीआई कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने केदारनाथ में कचरे को लेकर यह सवाल उठाया था. जवाब मिलने के बाद केदारनाथ की सफाई व्यवस्था और पर्यावरण पर फिर बहस शुरू हो गई है। पिछले तीन सालों के मुकाबले तेजी से बढ़ा कचरानगर पंचायत की ओर से जारी आकंड़ो के मुताबिक केदारनाथ में 2023 में 32.58 मीट्रिक टन कचरा निकला था. 2024 में यह आंकड़ा 26.10 मीट्रिक टन रहा. 2025 में कचरा और घटकर 21.40 मीट्रिक टन रह गया था. लेकिन 2026 में सिर्फ पांच महीनों में ही 50.30...
MP: मंदसौर के बरखेड़ा डांगी गांव में बेटे की गुमशुदगी से परेशान पिता मोबाइल टावर पर चढ़ा… लगाई न्याय की गुहार

MP: मंदसौर के बरखेड़ा डांगी गांव में बेटे की गुमशुदगी से परेशान पिता मोबाइल टावर पर चढ़ा… लगाई न्याय की गुहार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा डांगी (Village Barkheda Dangi) में गुरुवार को एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। अपने बेटे की गुमशुदगी से परेशान एक पिता न्याय की गुहार लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि पुलिस कें आश्वासन के बाद आखिरकार युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। ग्राम बरखेड़ा डांगी निवासी मोहनलाल (उम्र करीब 50 वर्ष), जिनके 22 वर्षीय बेटा सुखदेव लगभग पिछले 6 दिनों (17 सितम्बर 2026) से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा करीब एक महीने से लापता है लेकिन नाहरगढ़ की पुलिस प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर पिता को यह कदम उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश का दौर चला। ​परिजनों ...
उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण की जद में आया CM यादव और उनकी बहन का मकान… जानें क्या बोले परिजन?

उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण की जद में आया CM यादव और उनकी बहन का मकान… जानें क्या बोले परिजन?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सिंहस्थ महाकुम्भ 2028 (Simhastha Mahakumbh 2028) की तैयारी के सिलसिले में उज्जैन (Ujjain) में बड़े पैमाने पर सड़कों के चौड़ीकरण (Road widening) का काम चल रहा है। अब इस काम की जद में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) और उनकी बड़ी बहन व निगम सभापति कलावती यादव (Kalavati Yadav) का पैतृक मकान का भी आ गया है। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने उनके मकानों की नप्ती कर लाल निशान लगा दिए हैं। उधर सीएम के परिजन भी शहर के विकास के लिए अपने मकान के प्रभावित हिस्से को तोड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उज्जैन में साल 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुम्भ को देखते हुए उज्जैन की प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसमे इंदौर रोड सहित कई स्थानों पर पुल के निर्माण किए जा रहे हैं, वहीं शहर के भीतर करीब 62 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण का ...
देशभर में आज अनंत चतुर्दशी की धूम…. जानिए बप्पा के विसर्जन का शुभ मुहूर्त

देशभर में आज अनंत चतुर्दशी की धूम…. जानिए बप्पा के विसर्जन का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में 10 दिन का गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) आज समाप्त होने जा रहा है। यानी आज गणेश जी का विसर्जन (Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat) किया जा रहा है। वहीं, आज अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) का त्योहार भी मनाया जा रहा है. अनंत चतुर्दशी के दिन केवल गणेश विसर्जन ही नहीं होता, बल्कि इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के 'अनंत' (असीम) रूप की पूजा भी की जाती है. पौराणिक मान्यता के मुताबिक, गणपति विसर्जन के दिन बप्पा दोबारा अपने धाम कैलाश पर्वत की ओर प्रस्थान कर जाते है और पीछे छोड़ जाते हैं सुख, समृद्धि और शुभता का आशीर्वाद. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर वेदव्यास जी द्वारा बोले गए महाभारत के लेखन कार्य को पूर्ण करने के बाद गणेश जी ने शीतल जल में स्नान किया था. साथ ही, यह दिन सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के 'अनंत' रूप की आराधना का भी विशेष पर्व माना जा...